छत्तीसगढ़ में सरकारी अमला घर से ही कर सकेगा काम

द न्यूज 15 
रायपुर। देश के अन्य हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ में भी कोरोना की तीसरी लहर का असर नजर आ रहा है और यहां मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यही कारण है कि यहां इस बीमारी के संक्रमण को रोकने की दिशा में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, इसी क्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को घर से काम ( वर्क फ्रॉम होम ) करने का विकल्प दिया गया है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार अग्रवाल की ओर से तमाम अधिकारियों को जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना के फैलाव की स्थिति को देखते हुए इससे असुविधा होने पर भार साधक सचिव और विभागाध्यक्ष अपने निवास से वर्क फ्रॉम होम से कार्य कर सकेंगे।

इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि जिन कर्मचारियों की डयूटी (मैदानी) नहीं है, वह भी अपने घर पर रहकर कार्य कर सकेंगे। इसके अलावा ऐसे अधिकारी जिन्हें कोरोना के चलते किसी भी तरह की असुविधा है और वे कार्यालय आने में असमर्थ हैं, तो वह भी घर में रहकर काम कर सकेंगे।

बीमारी के बढ़ते असर के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत दी गई है। साथ ही कहा गया है कि वे अपने अधिकारियों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क में रहें और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें मंत्रालय सचिवालय में भी कार्य करने के लिए उन्हें बुलाया जा सकता है।

Related Posts

बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका, रेजीनगर के…

Continue reading
न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बगावत की चुनौती से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक