गूगल के AI टूल ने मोदी को बताया ‘फासीवादी’ , अब सरकार क्या लेगी एक्शन ?

इंटरनेट की दुनिया में की नामी कंपनी गूगल ने अपना आर्टिफीशियल इंटेलिजेंट टूल जेमिनी की शुरुआत की है। इस पर लोग कई तरह के सवालों के जबाव खोज रहे हैं। एक यूजर ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से जुड़े सवाल पूछे तो गूगल एआई टूल से अलग-अलग प्रतिक्रिया मिलीं। जबकि इन्हीं सवालों को लेकर एआई टूल पर दूसरे नेताओं जैसे- जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रम्प के लिए उत्तर मोदी से अलग थे। इस मामले पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को संज्ञान लिया।

चन्द्रशेखर ने सोशल मीडिया पर संज्ञान लिया

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े एक सवाल पर गूगल के एआई टूल जेमिनी की प्रतिक्रिया साफतौर पर आईटी नियमों के साथ-साथ भारतीय कानून के कई प्रावधानों का उल्लंघन है। केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने गूगल जेमिनी पर पक्षपात का आरोप लगाने वाले एक पत्रकार के X पोस्ट पर संज्ञान लिया और इस मामले में कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

गूगल एआई ने पीएम मोदी पर क्या लिखा?

बता दें कि एक यूजर ने गूगल एआई टूल पर सवाल पूछा था कि क्या नरेंद्र मोदी फासिस्ट हैं? इसके बाद यही सवाल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदीमीर ज़ेलेंस्की के लिए भी पूछा गया। तब जेमिनी ने ट्रम्प और जेलेंस्की के बारे में सतर्कता के साथ स्पष्ट जवाब नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अशोभनीय और भड़काऊ कमेंट किए।

एक पत्रकार ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

भारतीय पत्रकार ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें गूगल जेमिनी से मोदी के बारे में सवाल पूछा गया था। अब आईटी मंत्री चंद्रशेखर ने मामले में आगे की कार्रवाई का संकेत देते हुए इस पोस्ट को Google और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मंत्रालय को मार्क कर दिया है।

अब गूगल को सरकार थमाएगी नोटिस

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ये आईटी आईटी एक्ट के नियम 3(1)(बी) का सीधा उल्लंघन और आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन हैं. वहीं अब सरकार Google को नोटिस भेजने की योजना बना रही है, जिसमें यह पूछा जाएगा कि Gemini इस तरह की जानकारी क्यों दे रहा है. IT मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले को गंभीरता से लिया और इसे IT नियमों के उल्लंघन और कई दंड संहिता प्रावधानों का उल्लंघन बताया.

क्या है जेमिनी एआई?

जेमिनी एक एआई-संचालित चैटबॉट है, जो सवाल पूछे जाने पर जवाब दे सकता है। वो लिखित में जानकारी प्रदर्शित कर सकता है। इसे गूगल डीपमाइंड (Google DeepMind) की ओर से विकसित किया गया है। ये चैटजीपीटी की तरह ही काम करती है।

इससे पहले भी लगें है आरोप

यह पहली बार नहीं है जब Google की AI को गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया है. सरकार इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या Gemini अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बारे में इसी तरह की पूछताछ का जवाब देने से कतराता है.

  • Related Posts

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अजहर मसूद पर…

    Continue reading
    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    पिछले दिनों भारत से 13 नौजवान जो उत्तर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!