श्रीमद् भागवत कथा से होता है भगवान का साक्षात्कार : छोटू बापूजी महाराज

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु।

लोदीपुर पंचायत के चैनपुर गांव स्थित मनोकामना सिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ, जहां प्रथम दिवस कथा मर्मज्ञ श्री छोटू बापूजी महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत ज्ञान का अमृतपान कराया।

उन्होंने कहा कि “श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य भगवान का प्रिय बन जाता है।” भागवत का अर्थ ही है — भगवान का हो जाना। यह कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का त्रिवेणी संगम है। जैसे प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती मिलती हैं, वैसे ही भागवत कथा में ये तीन तत्व मिलते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जब ज्ञान आता है तो मोह का नाश होता है, वैराग्य से दुःख मिटता है और भक्ति से आनंद की प्राप्ति होती है। यही भागवत का सार है — जो अंतःकरण से माया, मोह, दुःख को हर कर सच्चिदानंद का अनुभव कराता है।

महाराज ने सत्संग और कथा की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि ये दोनों दुर्लभ हैं और जीवन को दिशा देने वाले हैं। “कथा सब कुछ दे सकती है, लेकिन इसका मूल्य तब समझ में आता है जब शरीर असमर्थ हो जाता है,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम के दौरान अयोध्या से आए व्यास सियाराम दास जी महाराज के सुमधुर कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वातावरण में भक्ति की भावनाएं झूम उठीं।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप