Goa Politics : गोवा में कांग्रेस का बीजेपी पर उनके विधायकों को 50-50 करोड़ का ऑफर देने का आरोप

Goa Politics : कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई बड़ा रूप लेती जा रही है। जहां कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक नीति अपनाई हुई है वहीं भाजपा उसे कमजोर कर रही है। छत्तीसगढ़ में रापयुर के कारोबारी और कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी ने इनकम टैक्स से उन पर सरकार गिराने के दबाव का आरोप लगाया है तो गोवा में कांग्रेस ने उनके विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का आरोप है कि भाजपा कांग्रेस के हर विधायक को ५० करोड़ का ऑफर दे रही है। पार्टी ने लोबो के नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने का फैसला किया है। उन्होंने का कि पार्टी लोबो और कामत दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। गोवा में कांग्रेस के फिलहाल 11 विधायक हैं।

गोवा में विपक्षी दल कांग्रेस ने रविवार को बताया कि राज्य में उनके ११ में से पांच विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे पहले कांग्रेस ने अपने दो विधायकों माइकल लॉबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने माइकल लोबो को गोवा के विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से हटा दिया है। सिद्धारमैया का आरोप है कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं व्यक्त कर रही है। केवल गोवा में ही नहीं हर जगह वे ऑपरेशन कमल चला रहे हैं वे पैसे की पेशकश करते हैं और विधायकों को खरीदते हैं।

  • Related Posts

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

    Continue reading
    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश