बुधवार को होगा गोवा के CM उम्मीदवार का एलान : आम आदमी पार्टी

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के बाद अब गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित करने का ऐलान कर दिया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 जनवरी को गोवा के पणजी में एक प्रेसवार्ता कर पार्टी की ओर से गोवा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक, गोवा में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि 10 मार्च को परिणामों की घोषणा होगी। गोवा में यूं तो दुनियाभर से पर्यटक आते हैं, लेकिन कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से विदेशी पर्यटक नदारद हैं। गोवा की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी का बढ़ता स्तर राज्य के लिए चिंता का विषय है। इसलिए विधानसभा चुनाव से पहले स्थानीय लोगों की ओर से गोवा में आयरन ओर माइनिंग दोबारा शुरू की मांग की जा रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया है।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी गोवा में लगातार मेहनत कर रही है। हालांकि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में आप का वहां खाता भी नहीं खुला था, लेकिन इस बार पार्टी किंगमेकर बनने की पूरी तैयारी कर रही है।

इससे पहले सोमवार को ही केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी से गोवा की जनता का नहीं, बल्कि बीजेपी को फायदा हो रहा है। कांग्रेस के 17 विधायकों में से 15 बीजेपी में चले गए। केजरीवाल ने कहा, “कांग्रेस इस बात की गारंटी देती है कि उसको मिला हर वोट बीजेपी के पास सुरक्षित ढंग से चला जाएगा। बीजेपी को वोट देने के लिए सुरक्षित रास्ता कांग्रेस से होकर जाता है।”

हाल ही में केजरीवाल ने राज्य में महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए थे। केजरीवाल ने 18 वर्ष से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये देने का वादा किया है। उन्होंने वादा किया कि यदि हमारी सरकार बनी तो गोवा में 24 घन्टे मुफ्त बिजली और पानी होगा। सड़कों को सुधारा जाएगा और सभी सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। पर्यटन क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

साल 2017 में बीजेपी को गोवा में 13 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि आप का खाता भी नहीं खुला था और पिछले विधानसभा में सबसे अधिक 17 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी।

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई