निवेशकों के चेहरे पर लौटी चमक, जोरदार उछाल के साथ शेयर बाजार क्लोज, 8 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

मुंबई। बुधवार की बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार 14 मार्च का कारोबारी सत्र भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए राहत लेकर आया है। आईटी, एफएमसीजी स्टॉक्स में भारी खरीदारी देखने को मिली. तो जिस मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में गिरावट के चलते निवेशकों की गाढ़ी कमाई डूब रही थी, इनमें गुरुवार के सत्र में जोरदार तेजी देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 73000 के पार जा पहुंचा और 335 अंकों के उछाल के साथ 73,097 अंकों पर क्लोज हुआ है। ,जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22,000 के पार जाने में कामयाब रहा और 149 अंक चढ़कर 22,146 अंकों पर क्लोज हुआ है।

 

सेक्टर का हाल

 

आज  के ट्रेड में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने जोरदार वापसी की है। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 930 अंकों या 2.02 फीसदी के उछाल के साथ क्लोज हुआ है. जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 500 अंकों के उछाल के साथ क्लोज हुआ। हालांकि सुबह की गिरावट के लेवल से देखे तो निचले स्तर से मिडकैप इंडेक्स में 1600 से ज्यादा और स्मॉलकैप इंडेक्स में 700 अंकों की रिकवरी देखने को मिली है। आज के कारोबार में आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए। केवल बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट रही. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 शेयर तेजी के साथ और 12 गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी का 50 शेयरों में 35 शेयर तेजी के साथ 15 गिरावट के साथ बंद हुए। ,

 

 

मार्केट कैप में 8 लाख करोड़ का उछाल

 

शेयर बाजार में गुरुवार के सत्र में शानदार तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में 8 लाख करोड़ का इजाफा देखने को मिला है जो बुधवार को 14 लाख करोड़ तक घट गया था। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 380.16 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है जो पिछले ट्रेडिंग सत्र में 372.11 लाख करोड़ रुपये रहा था।

 

इंडेक्‍स का नाम बंद होने का स्‍तर उच्‍च स्‍तर निम्‍न स्‍तर प्रतिशत बदलाव 

चुनाव नतीजों के दौरान बाजार में उठापटक संभव
बुधवार की बड़ी गिरावट के अगले ही दिन गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है. वैल्यू स्टॉक्स जो कि एक स्मॉलकेस मैनेजर है उसके फाउंडर शैलेश सराफ के कहा, लोकसभा चुनाव के नतीजों के सामने आने के दौरान बाजार में उठापटक के हालात देखने को मिल सकते हैं. लेकिन लंबी अवधि में बाजार में मजबूती बनी रहेगी. वैल्यू स्टॉक के मुताबिक पीएसयू स्टॉक्स ने जोरदार रिटर्न दिया है. 2023 में, निफ्टी पीएसई इंडेक्स में 77% की बढ़ोतरी हुई, जो निफ्टी50 के 20% रिटर्न को पार कर गई. पीएसई इंडेक्स ने 2024 में निफ्टी50 के 3% के रिटर्न के मुकाबले 21% का रिटर्न दिया है।

  • Related Posts

    अनिल अंबानी का घर ‘अबोड’ कुर्क, 3716 करोड़ है कीमत, ईडी का बड़ा एक्‍शन
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    नई दिल्‍ली।  अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…

    Continue reading
    PM मोदी के साथ स्टेज पर Sam Altman और Anthropic CEO Dario Amodei के बीच दिखी अनबन
    • TN15TN15
    • February 19, 2026

     19 फरवरी दिल्ली के भारत मंडपम में चल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!