छोटे-छोटे कमरे में मिलीं 13 से 30 साल तक की लड़कियां

 700 से 1300 रुपये रेट -खुले ‘राज’ तो पुलिस के उड़े होश

  नालन्दा। बिहार के नालंदा के पावापुरी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 33 लड़कियों को आर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहे एक बड़े रैकेट से छुड़ाया है। इन लड़कियों को बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर यूपी, बंगाल, हरियाणा समेत कई राज्यों से लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनजीओ की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। छुड़ाई गई लड़कियों में सबसे छोटी की उम्र महज 13 साल है।
दरअसल, पावापुरी में चल रहे इस गोरखधंधे का पर्दाफाश एक एनजीओ की शिकायत के बाद हुआ। एनजीओ ‘मिशन मुक्ति फाउंडेशन’ के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लड़कियों को छोटे-छोटे कमरों में रखा जाता था। उनसे अश्लील डांस करवाया जाता था। हर लड़की के लिए अलग-अलग रेट तय थे। किसी को 1300 रुपये, किसी को 1000 रुपये तो किसी को 700 रुपये रोज देने का वादा किया गया था। लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें एक भी रुपया नहीं दिया गया। परेशान लड़कियों ने किसी तरह अपने परिवार वालों से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। परिवार वालों ने एनजीओ की मदद से पुलिस को खबर दी और फिर यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
पुलिस ने इस मामले में तीन म्यूजिकल ग्रुप के संचालकों को गिरफ्तार किया है। इनमें बबीता म्यूजिकल ग्रुप, बीआर म्यूजिकल ग्रुप और आशिकी बैंड शामिल हैं। पावापुरी के रहने वाले रंजीत प्रसाद उर्फ राजू अपनी पत्नी बबीता के साथ मिलकर बबीता म्यूजिकल ग्रुप चला रहा था। पुलिस बाकी आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, इन लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा दिया गया था। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों से संपर्क करते थे। उन्हें बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर नालंदा बुलाया जाता था। पुलिस के मुताबिक, इन लड़कियों को पिछले एक साल से यहां रखा गया था। आरोपियों का प्लान सरस्वती पूजा के मौके पर लड़कियों से अश्लील डांस करवाकर मोटी कमाई करने का था। लेकिन पुलिस ने समय रहते उनकी इस योजना को नाकाम कर दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से लड़कियां काफी खुश हैं। आजादी मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी। पुलिस ने सभी लड़कियों को उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस