गिरिराज का ममता बनर्जी पर सीधा अटैक

 कहा: ‘पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या और बांग्लादेशी के लिए रेड कार्पेट और बिहार के छात्रों से मारपीट’

 बेगूसराय। पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी के लिए फिजिकल टेस्ट देने गए बिहार के छात्रों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़े शब्दों में नाराजगी जाहिर की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है। जहां रोहिंग्या और बांग्लादेशी, घुसपैठिए और मुसलमानों के लिए रेड कार्पेट बिछाया जाता है। उसी पश्चिम बंगाल में जब अपने ही देश के बच्चे, बिहार के अभ्यर्थी एग्जाम देने जा रहे हैं तो उनके साथ गुंडई की जा रही है। उन्हें मार रहे हैं, पीट रहे हैं, भगा रहे हैं। यह तस्वीर बिहार के तेजस्वी यादव भी देखें, राहुल गांधी भी देखें। ये लोग बताएं कि पश्चिम बंगाल अलग राष्ट्र है या भारत का एक अंग है।
इससे पहले बिहार बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बिहार से पश्चिम बंगाल में एग्जाम देने गए छात्रों के साथ मारपीट की गई। उनके सर्टिफिकेट छीन लिया गया। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। यह पूरी तरह से टीएमसी के गुंडई को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर टीएमसी के कार्यकर्ता बिहार के लोगों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रहे हैं। मारपीट कर रहे हैं। इन तमाम बातों पर तेजस्वी यादव और लालू यादव बयान क्यों नहीं दे रहे हैं। एसी कमरे में बैठकर ट्वीट करने वाले तेजस्वी यादव को पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों के साथ हुआ बर्ताव क्या नहीं दिख रहा है। क्या लोग केवल रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों का ही सपोर्ट करना जानते हैं।
बता दें कि पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी के लिए फिजिकल देने गए छात्र किसी होटल के कमरे में आराम करते दिख रहे हैं। तभी वहां कुछ लोग आते हैं और उनके साथ मारपीट करने लगते हैं। वे लोग उन अभ्यर्थियों की सर्टिफिकेट भी जबरदस्ती मांगकर उसे नष्ट करने की कोशिश करते हैं। इस घटना के वीडियो पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे