गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा शुरू

 भागलपुर/पटना। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में यात्राओं की सियासत का दौर शुरू हो चुका है। पहले तेजस्वी यादव ने आरजेडी की संवाद यात्रा निकाली तो आज से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निकाल रहे हैं। सीमांचल से शुरू हो रही गिरिराज सिंह की इस यात्रा को लेकर विपक्षी दलों में हलचल तेज है। आरजेडी और कांग्रेस ने जहां गिरिराज के हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निशाना साधा है तो बीजेपी के सहयोगी जेडीयू ने भी गिरिराज सिंह को नसीहत दी है। लेकिन सीमांचल में होने वाली यात्रा को लेकर सबसे बड़ा हमला पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने किया है। पप्पू यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह यात्रा करें, हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अमन और सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश हुई तो मेरे लाश पर से आपको गुजरना होगा।
भागलपुर से शुरू होने वाली स्वाभिमान यात्रा का पहला चरण सीमांचल से होकर गुजरने वाला है जिसका नेतृत्व स्वामी दीपांकर करेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि इस यात्रा में हिंदुओं को ‘बंटोगे तो कटोगे’ का संदेश दिया जाएगा और जाति छोड़ कर धर्म को मजबूत करने की अपील की जाएगी।
सीमांचल में होने वाली गिरिराज सिंह की इस यात्रा को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने चैलेंज किया है। पप्पू यादव ने कहा कि गिरिराज विकास के लिए यात्रा निकालते तो मेरा समर्थन होता लेकिन ये यात्रा माहौल और सौहार्द बिगाड़ने के लिए निकाली जा रही है। पप्पू यादव ने ये भी कहा है कि अगर सीमांचल का सौहार्द बिगड़ा तो यात्रा मेरी लाश से होकर गुजरेगी। वहीं गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा पार्टी पॉलिटिक्स से अलग बताते हुए हिंदू स्वाभिमान यात्रा बताया है।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यात्रा के जरिए अपने वोट बैंक को साधने निकले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी गिरिराज सिंह के हिंदुओं को एकजुट करने के एजेंडे पर कटाक्ष किया। तेजस्वी ने कहा, गिरिराज यात्रा के जरिए अशांति फैलाना चाहते हैं तो वहीं बिहार में बीजेपी की सहयोगी जेडीयू को अपने सेक्युलर छवि की चिंता सताने लगी है और यहीं कारण है कि जेडीयू ने गिरिराज सिंह को संविधान की शपथ की याद दिलाई है। हालांकि गिरिराज सिंह ने साफ कर दिया है कि ये यात्रा गैर राजनीतिक है जिसका बीजेपी और एनडीए से कोई लेना देना नहीं है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Donald Trump Meloni Row: मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Donald Trump Meloni Row: मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    • By TN15
    • June 22, 2026
    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    • By TN15
    • June 22, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    • By TN15
    • June 22, 2026
    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    • By TN15
    • June 22, 2026
    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं