गिरिराज सिंह को पाकिस्तान नंबर से अंजाम भुगतने की धमकी

 सांसद प्रतिनिधि के फोन पर खुली चेतावनी

बेगूसराय। बिहार बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को धमकी मिली है। सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि और खगड़िया के जिला प्रभारी अमरेंद्र कुमार अमर के मोबाइल पर ये धमकी मिली है। धमकी दोपहर को पाकिस्तान से आए फोन पर दी गई है।
सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर के मोबाइल नंबर पर पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल आया। उसके बाद फोन करने वाले ने सांसद और अमरेंद्र कुमार को पहले गाली दी। उसके बाद अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। उधर से कहा गया कि तुम दोनों का अंजाम बुरा होगा।
इस घमकी भरा फोन आने के बाद भाजपा नेता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। इसकी लिखित शिकायत नगर थाना में भी दी गई है। अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि वह कोर्ट जाने के लिए तैयार हो रहे थे तभी पाकिस्तान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया और गिरिराज सिंह का नाम लेते हुए गाली गलौज की गई।
सांसद प्रतिनिधि के मुताबिक उधर से दोनों लोगों को यानी गिरिराज सिंह और सांसद प्रतिनिधि को भला-बुरा कहा गया। उसके बाद कहा गया है कि तुम दोनों का हस्र काफी बुरा होगा। उसके बाद सांसद की ओर से केंद्रीय एजेंसी को भी इसकी सूचना दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय थाने के अलावा सभी एजेंसियां भी सक्रिय हैं। मामले को गंभीरता के साथ देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध!

    वैशाली के राघोपुर में 13 मासूम बच्चों की…

    Continue reading
    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध!

    तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध!

    दिव्या मित्तल बनाएंगी पार्टी, जनता शक्ति पार्टी होगा नाम!

    दिव्या मित्तल बनाएंगी पार्टी, जनता शक्ति पार्टी होगा नाम!

    आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

    आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

    उम्र नहीं, जुनून चाहिए

    उम्र नहीं, जुनून चाहिए

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!