गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी के मन की बात को लेकर किया बड़ा दावा

 पटना/बेगूसराय। केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने रविवार को बड़ा बयान दिया। इस दौरान उन्होंने बिहार में बाढ़ की स्थिति, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र की बैठक में दिए गए बयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत की बढ़ती सैन्य क्षमता को खतरा बताया था। इस संबंध में बिहार की बेगूसराय सीट से भारतीय जनता पार्टी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत ने आज तक कभी भी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया। उन्होंने कहा कि 1962 में चीन ने आक्रमण किया था, यह अलग बात है कि नेहरू जी ने सरेंडर कर दिया। पाकिस्तान ने जब-जब आक्रमण किया, उसने मुंह की खाई।
उन्होंने कहा कि भारत की कभी ऐसी नीति नहीं रही कि हम दूसरे मुल्क पर आक्रमण करें। लेकिन, हमने अपनी शक्ति को इतना बढ़ाया है, और आगे भी बढ़ा रहे हैं, कि दुनिया का कोई भी मुल्क हम पर हमला करने से पहले सोचे। भारत अपनी हिफाजत के लिए अपनी सैन्य शक्ति बढ़ा रहा है।
‘मन की बात’ का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में हमेशा रचनात्मक चीजों को रखते हैं। इसमें देश की विरासत, संस्कृति, कौशल और ज्ञान को लेकर बात करते हैं। पीएम मोदी की ‘मन की बात’ बहुत बड़ी मुहिम है।
बिहार में बन रही बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब-जब नेपाल पानी छोड़ता है, तब-तब ऐसी स्थिति बनती है। उन्होंने इसे कृत्रिम बाढ़ बताया और कहा कि इससे प्रदेश को नुकसान पहुंचने का डर सता रहा है।
गिरिराज सिंह ने बिहार के लोगों से अपील की कि इस भयावह स्थिति में वे अपनी जान-माल की रक्षा करें। सरकार बिहार के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि यह बाढ़ कृत्रिम है। नेपाल हमसे ऊंचाई पर है, जब वह पानी छोड़ता है तो हम तबाह और बर्बाद हो जाते हैं।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!