Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

झारखंड के गिरिडीह जिले से सोमवार सुबह एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई. जिले के जाने-माने डॉक्टर बी.एन. झा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लखारी इलाके के एक कुएं से बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई. सालों तक लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टर की अचानक हुई मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।

 

 मॉर्निंग वॉक पर निकले, फिर नहीं लौटे घर

 

परिजनों के अनुसार, डॉ. बी.एन. झा रोज की तरह सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब वे वापस नहीं लौटे तो परिवार और परिचितों ने उनकी तलाश शुरू की. इसी दौरान सूचना मिली कि लखारी क्षेत्र के एक कुएं में एक शव पड़ा है. मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान डॉ. झा के रूप में हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, मरीज और डॉक्टर के शुभचिंतक एकत्र हो गए. सभी इस घटना से गहरे सदमे में नजर आए।

 

मौत की वजह पर अभी सस्पेंस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 

डॉ. बी.एन. झा गिरिडीह के प्रतिष्ठित चिकित्सकों में गिने जाते थे। उन्होंने वर्षों तक अपनी चिकित्सा सेवा, सादगी और मानवीय व्यवहार से लोगों का विश्वास जीता था. उनके निधन को जिले के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा था, आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे