चुनाव से पहले हरियाणा को AIIMS-मेट्रो की सौगातः रेवाड़ी में बोले PM मोदी- अबकी बार, NDA सरकार 400 पार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी को बड़ी सौगात दीं. उन्होंने कहा- यह राज्य तभी विकसित होगा जब यहां आधिनुक सड़कें बनेंगी, रेलवे का आधुनिक नेटवर्क होगा और जब यहां बड़े और अच्छे अस्पताल होंगे. कुछ देर पहले मुझे ऐसे ही कई कामों से जुड़ी लगभग 10 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं सौंपने का अवसर मिला जिसमें रेवाड़ी एम्स, गुरुग्राम मेट्रो और कई रेल लाइंस हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार 400 पार..” पीएम ने जी-20 के सफल सम्मेलन के लिए कहा कि “यह आप लोगों के आशीर्वाद की वजह से ही संभव हो सका है। अब मुझे अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए आपके आशीर्वाद की जरूरत है.”

 

‘रेवाड़ी के लोग मोदी को बहुत प्यार करते हैं’

 

प्रधानमंत्री ने रेवाड़ी के लोगों को संबोधित करते हुए आगे कहा, “पूरी दुनिया में ‘मोदी की गारंटी’ की बहुत चर्चा हो रही है और इसमें सबसे पहले रेवाड़ी ही दिख रहा है. रेवाड़ी के लोग मोदी को बहुत प्यार करते हैं। 2013 में, जब बीजेपी ने पीएम उम्मीदवार के रूप में मेरे नाम की घोषणा की, तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में ही हुआ था.”

 

‘मेरे लिए आप लोगों का आशीर्वाद बड़ी संपत्ति’

 

पीएम मोदी ने कहा कि, “विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है। लोकतंत्र में सीटें महत्वपूर्ण हैं, लेकिन मेरे लिए आप लोगों का आशीर्वाद बहुत बड़ी संपत्ति है।  पूरी दुनिया में भारत आपके आशीर्वाद से नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है.” पीएम नरेंद्र मदी ने कहा, “अभी थोड़ी देर पहले मुझे हरियाणा को रेवाड़ी एम्स, नई रेल लाइन, मेट्रो लाइन और एक म्यूजियम समेत 10,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं सौंपने का अवसर मिला. भगवान राम का आशीर्वाद ऐसा है कि आजकल मुझे हर जगह ऐसे पवित्र कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है.”

 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

 

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस के पास अब कार्यकर्ता नहीं बचा है। कांग्रेस हमारे खिलाफ साजिश करती है। हमारे खिलाफ साजिश होती है, जिसका जवाब जनता देती है. कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। कांग्रेस के पुराने नेता सब एक-एक कर छोडकर जा रहे हैं. इस बार भी कांग्रेस ने मेरे खिलाफ सारे मोर्च खोल दिए हैं. कांग्रेस का अब तक का ट्रैक रिकॉर्ड लोगों को छोटी और बुनियादी जरूरतों से दूर रखने वाला है।  कांग्रेस के जो लोग भगवान राम को काल्पनिक कहते थे, जो कभी नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने, वे भी जय सिया राम का नारा लगाने लगे हैं.”

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार