Site icon Thenews15.in

भाजपा सरकार में मिली गौतमबुद्ध नगर को अलग पहचानः डॉ. महेश शर्मा

ऋषि तिवारी
नोएडा। चिटहेरा, दतावली, बढपुरा, डेरी मच्छा, डेरी स्केनर, सादौपुर और बादलपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने जन संपर्क किया। वहीं, इससे पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने दादरी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की। इस बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में गौतमबुद्ध नगर को एक अलग पहचान मिल सकी है। गौतमबुद्ध नगर में कई विकास कार्य किए गए हैं। जिससे गौतमबुद्ध नगर को अब विश्व स्तर पर पहचाना जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर में विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए आगामी 26 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, देवा भाटी, बलराज भाटी, अम्बरीश भाटी और मनवीर नागर समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version