टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हुए गौतम अडानी

ब्लूमबर्ग की लिस्ट के अनुसार गौतम अडानी अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं

अरबपति गौतम अडानी की संपत्ति लगातार घट रही है। अब वह दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गये हैं। ब्लूमबर्ग की लिस्ट के अनुसार अब दुनिया के 11 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं

अडानी अब 11वें स्थान पर

सोमवार को गौमत अडानी को  8.21  बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जिससे वह 11वें स्थान पर आ गये। मैक्सिकन अरबपति कालार्ेस स्लिम ने शीर्ष दस की सूची में गौतम अडानी का स्थान लिया है। बिजनेस मैग्नेट के नाम से मशहूर कालार्ेस स्लिम की संपत्ति 85.7 बिलियम डॉलर है, जो गौतम अडानी की कुल संपत्ति से 1.3 बिलियन डॉलर अधिक है।
अमेरिका स्थित फोरेंसिक रिसर्च हिंडनबर्ग रिसर्च ने गत बुधवार को अडानी समूह पर स्टॉक हेरफेर और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसके बाद से अडानी के शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है। अडानी समूह की सात सूचीबद्ध कंपनियों में से चार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई, जिसमें अडानी टोटल गैस, अडानी पावर और अडानी बिल्मर और अडानी ग्रीन एनर्जी के लोअर सर्किट लगे।
रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की कुल संपत्ति में लाखों डॉलर का नुकसान हुआ। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार गौतम अडानी की कुल संपत्ति बुधवार को 6 बिलियन डॉलर ओैर शुक्रवार को  20.8  बिलियन डॉलर घटी और अब यह 84.4 बिलियन डॉलर हो गई है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आने से पहले गौतम अडानी की संपत्ति 121  डॉलर थी।
हिंडनबर्ग रिसर्च ने उठाए हैं सवाल
ज्ञात हो कि हिंडनबर्ग रिसर्च की साख पर सवाल उठाते हुए अडानी ग्रुप ने कहा, विडंबना यह है कि हिंडनबर्ग या उसके कर्मचारियों या उसके निवेशकों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है। इसकी वेबसाइट का कहना है कि संगठन के पास ऐसा अनुभव है कि जो दशकों तक फैला है और फिर भी ऐसा लगता है कि इसे केवल 2017 में स्थापित किया गया।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर अडानी समूह ने कहा था कि यह केवल किसी विशिष्ट कंपनी पर एक अवांछित हमला नहीं है, बल्कि यह सोची समझी साजिश है। यह भारत, भारतीय संस्थानों की स्वतंत्रता, अखंडता और गुणवत्ता और भारत की विकास की कहानी और महत्वाकांक्षा पर हमला है।

  • Related Posts

     1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
    • TN15TN15
    • April 13, 2024

    द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!