नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक अहम बैठक आज पार्टी कार्यालय सेक्टर-8 नोएडा में आयोजित की गई। बैठक में रसोई गैस की बढ़ती किल्लत, मूल्य वृद्धि और महंगाई से आम जनता की बढ़ती परेशानियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही चारों मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लेने, बिजली संशोधन विधेयक वापस करने, झुग्गी-वासियों का उत्पीड़न बंद करने, “जहां झुग्गी वहीं पक्का मकान” की नीति लागू करने, सभी जरूरतमंदों को आवास देने, सभी को सस्ता राशन उपलब्ध कराने तथा मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन ₹26,000 घोषित करने की मांग उठाई गई।
बैठक में यह भी मांग की गई कि रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का उत्पीड़न बंद किया जाए और पथ विक्रेता अधिनियम 2014 को सही तरीके से लागू किया जाए। इन सभी मुद्दों को लेकर 24 मार्च 2026 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में होने वाली मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रैली में शामिल करने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए माकपा नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते। उन्होंने कहा कि नोएडा क्षेत्र में गैस की भारी किल्लत है और लोगों को गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की बिक्री लगभग बंद हो जाने के कारण छोटे कारोबारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पार्टी के एक साथी भरत प्रसाद के बेटे का शादी का रिसेप्शन 15 मार्च को होना है। सारी तैयारियां पूरी होने के बावजूद कोई भी एजेंसी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने को तैयार नहीं है। इस संबंध में जब कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो वहां से जिला आपूर्ति अधिकारी को लिखा गया, लेकिन वहां से भी समाधान नहीं निकल पाया। क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने भी गैस की व्यवस्था कराने में असमर्थता जताई।
उन्होंने कहा कि जबकि जिला प्रशासन की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन वास्तविक स्थिति यह है कि पांच सिलेंडर की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है। गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगहों पर विवाद की स्थिति तक पैदा हो रही है।
बैठक में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं पूनम देवी, मंजू राय, रामदीन, सुशील, हरी गुप्ता, रविंद्र शाह, शाहिद, भीखू प्रसाद और अरुण कुमार ने भी गैस की समस्या को गंभीर बताते हुए सरकार और जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की।

  • Related Posts

    युवा कुंभ का आयोजन
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

    Continue reading
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

      नोएडा के सेक्टर-4, बी-40 स्थित कैपिटल पावर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई