बीजेपी सांसद को गैंगस्टर ने भेजा धमकी भरा मैसेज

 लिखा- बात नहीं मानी तो जान से मार देंगे

 पटना/अररिया। भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद को एक गैंगस्टर ने ‘निर्देशानुसार काम न करने पर’ जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के अररिया लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के सांसद प्रदीप कुमार सिंह को एक कुख्यात अपराधी ने नेपाल के ‘ISD कोड’ वाले नंबर से धमकी भरा संदेश भेजकर उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और साथ ही अपने 2 भाइयों की रिहाई में मदद करने की भी मांग की है। संदेश में गैंगस्टर ने मांगें पूरी न होने पर सांसद को जान से मारने की धमकी दी है।
अररिया पुलिस द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि 27 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर नेपाल के ‘ISD कोड’ वाले नंबर से एक मैसेज आया। सिंह के मुताबिक, ‘मैसेज भेजने वाले ने खुद को विनोद राठौड़ बताया है। उसने संदेश में 10 लाख रुपये और अपने दो भाइयों की रिहाई के लिए सांसद के हस्तक्षेप की मांग की है।’ सांसद ने कहा कि उन्हें धमकी भरा यह संदेश 27 अगस्त की दोपहर को मिला, उसके कुछ ही समय बाद उन्होंने उसी नंबर से आने वाली कॉल को नहीं उठाया।
सांसद ने दावा किया कि संदेश भेजने वाले ने लिखा था, ‘यह आखिरी चेतावनी है। अगर आप निर्देशानुसार काम नहीं करते हैं, तो हम आपको मार देंगे।’ पुलिस ने बयान में कहा कि उसने शिकायत के मद्देनजर सांसद के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करायी है और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने यह भी कहा कि फरार विनोद राठौड़ की तलाश की जा रही है, जो कई मामलों में वॉन्टेड है और उसकी संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि विनोद के दो भाई, दिनेश राठौड़ और विजय राठौड़ फिलहाल भागलपुर की जेल में बंद हैं।

  • Related Posts

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

    Continue reading
    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद