स्पेनिश महिला के साथ झारखंड में गैंगरेप

भारत जो अपनी सभ्यता को लेकर देश क्या विदेश तक में मशहूर है लेकिन आज कल कुछ लोगों के कारण ये स्थान भी भारत से छिनता नजर आ रहा है क्योकि भारत में मेहमान को भगवान मानते है| लेकिन अब ये लाइन कुछ हैवानों कि वजह से झूठी नजर आ रही है क्योकि हालही में ताजा मामला सामने आया है| झारखंड से जहां पर एक स्पेन से इंडिया घूमनें आयी महिला के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया|

पति के साथ इंडिया टूर पर आई

आपको बतादें कि एक शर्मसार कर देनें वाला मामला सामने आया है झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र से जहां एक स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप किया गया है ये मामला शुक्रवार यानि 1 मार्च की देर रात का है वही इस मामले को लेकर दुमका एसपी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और मेडिकल जांच सहित मामले की जांच की रही है| बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ इंडिया टूर पर आई है|

महिला ने इंस्टाग्राम पोस्ट में किया घटना का खुलासा

साथ ही आपको बतादें कि घटना की जांच के लिए SIT का गठन भी किया गया है| यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में तब हुई जब स्पेन का एक पर्यटक जोड़ा एक अस्थायी टेंट में रात्रि विश्राम कर रहा था| स्पेन की महिला ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में घटना को लेकर लिखा है कि हमारे साथ कुछ ऐसा हुआ है कि जो कभी किसी के साथ न हो| सात लोगों ने मेरे साथ बलात्कार किया है|

पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी

जानकारी के मुताबिक, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी| वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी| देर रात वे लोग हंसडीहा बाजार से पहले वे लोग एक जगह पर टेंट लगाकर सो रहे थे| इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और जबरन स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बारी-बारी से अंजाम दिया| विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की है|

झारखंड विधानसभा में भी उठा ये मामला

यह मुद्दा शनिवार को झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के समापन दिवस के दौरान उठाया गया| भाजपा विधायक अमित मंडल ने विधानसभा में यह मामला उठाते हुए दुमका के एसपी को तत्काल निलंबित करने और जांच समिति गठित करने की मांग की| उन्होंने आरोप लगाया, ”इस घटना ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश को शर्मिंदा किया है… दोषियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है.” घटना की निंदा करते हुए राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है| अपराध में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी|

लेखन: शिवानी मांगवानी

Related Posts

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध पर एलपीजी सिलेंडर की…

Continue reading
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

सऊदी अरब के साथ उसके रक्षा समझौते के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया