बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर गर्लफ्रेंड से गैंगरेप

-पहाड़ पर घूमने गया था कपल
-थाने पर घरवालों ने किया हंगामा

 भागलपुर। बिहार के भागलपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बॉयफ्रेंड के साथ शाहकुंड पहाड़ पर घूमने गई लड़की को तीन दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान की तो गांव वालों ने उसे पकड़ा, लेकिन दबंग उसे भी छुड़ा ले गए. यह घटना जिले के शाहकुंड मुख्य पहाड़ पर रविवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है.
घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि हम लोग शाहकुंड पहाड़ पर साथ घूमने गए थे, जहां अचानक तीन लोग आ गए और प्रेमी को बंधक बना लिया. फिर उसके साथ तीनों ने गैंगरेप किया. विरोध करने पर उन दोनों की पिटाई की और मोबाइल व पांच हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए. पीड़िता ने शाहकुंड में अपने करीबियों को घटना की जानकारी दी तो एक पक्ष के लोगों ने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक की तस्वीर दिखाई, पीड़िता ने उस तस्वीर की पहचान कर उसे आरोपी बताया.
इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने पूछताछ के लिए उस आरोपी को पकड़ा, लेकिन कुछ दबंग लोग उसे छुड़ाकर लेकर चले गए. इसके बाद सैकड़ों लोग प्रेमी-प्रेमिका को लेकर शाकुण्ड थाना पर पहुंच गए, और गेट के बाहर हंगामा करने लगे. प्रेमिका ने सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी पुलिस को दी. मामले को लेकर विधि व्यवस्था डीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और कपल से घटना की जानकारी ली.
कपल नाथनगर के चंपा नगर का रहने वाला है और आरोपी के स्थानीय होने की बात कही जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म की घटना सामने आई है मामले की जांच कर आरोपी पर कार्रवाई होगी. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जिस शाहकुंड पहाड़ पर यह घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया है, वह जगह भागलपुर के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है.

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!