फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड व लोन कराने वाले गैंग पकड़ा

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना दादरी नोएडा पुलिस ने फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड व लोन कराने वाले एक गैंग के 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार उनके कब्जे से 206 कार्ड (डेबिट व क्रेडिट) कई बैंकों के 58 पासबुक, 40 आधार कार्ड, 40 पैन कार्ड, 70 चेक बुक, 35 प्लास्टिक के फोल्डर किट, 6 पेटीएम स्वाइप मशीन, 30 मोबाइल एन्ड्राइड व 2 छोटे कीपैड मोबाइल एवं टाटा हैरियर कार बरामद किया है। अभियुक्तों ने अब तक बैंकों से लाखों रुपए की जालसाजी की है। बदमाश सिविल स्कोर बढाकर एवं पे स्लिप के आधार लोन व क्रेडिट कार्ड जारी करा लेते थे।
पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड व लोन कराने वाले गोविन्द सिंह पुत्र हितेन्द्र सिंह तथा विशाल चन्द्र सुमन पुत्र सुमन कुमार सिन्हा को आज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने पूछने पर बताया कि उनके पार्टनर अमित कुमार सिंह का बीते दिनों मर्डर हो गया था। हम दोनों के अलावा हमारे अन्य साथी रामानन्द शर्मा उर्फ रमेश झा, सचिन तंवर उर्फ संदीप, अनुज यादव उर्फ करन, हिमांशु, ओमप्रकाश उर्फ शिवम, मृतक अमित कुमार सिंह के साथ मिलकर फर्जी तरीके से लोन कराने का काम करते थे।

हम लोग आधार कार्ड में रेन्ट एग्रीमेन्ट के आधार पर फर्जी तरीके से नाम, पता एवं मोबाइल नंबर बदलवाकर मृतक अमित कुमार सिंह की कम्पनी मैफर्स फैशन की पे स्लिप के आधार पर बैक में खाता खुलवाते थे तथा उसमें 6 से 9 महीने तक सैलरी के नाम पर एक मोटी रकम ट्रान्सफर की जाती थी। जिस व्यक्ति के नाम पर हम लोग लोन कराते थे उसके नाम पर एक नया मोबाइल व सिम भी खरीदते थे जो बैंक में अपडेट कराया जाता था मोबाइल व सिम भी हम लोगों के पास ही रहता था। सिविल स्कोर बढाकर पे स्लिप के आधार पर 40 से 50 लाख का लोन व 2-3 लाख रूपये की लिमिट का क्रेडिट कार्ड जारी कराते थे।

क्रेडिट कार्ड व बैंक खाते में आये लोन के रूपयों का एक्सेस खुद रखते थे। जिस व्यक्ति के नाम पर क्रेडिट कार्ड एवं लोन जारी होता था उसे 40 से 50 हजार रुपये व किसी-किसी को 1 लाख रूपये तक भी देते थे तथा शेष राशि का उपयोग स्वयं करते थे। बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि लोन या क्रेडिट कार्ड की 2-3 ईएमआई जमा करते थे उसके बाद एडरेस बदल देते थे। दो तीन महीन बाद जब ईएमआई जमा नहीं होती थी तो बैंक वाले जब दिये गये पते पर सम्पर्क करते थे तो एड्रेस फर्जी होने के कारण वहां पर उन्हें कोई नहीं मिलता था और मोबाइल नंबर पर भी सम्पर्क नहीं होता था।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी