पिंजरा पोल गौशाला के समीप स्थापित गांधी जी की प्रतिमा का होगा स्मारक रूप में विकास : गरिमा

नगर निगम बोर्ड से पारित करीब 15 लाख लागत वाले विस्तृत प्रारूप के तौर पर कराया जाएगा निर्माण 

पिंजरा पोल मार्केट के प्रवेश द्वार के दोनों छोर पर प्रतीक रूप में स्थापित होंगे गांधी जी के दो चरखे 

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर के ऐतिहासिक पिंजरा पोल गौशाला मार्केट के प्रवेश द्वार पर स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा स्थल को स्मारक रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम बोर्ड से करीब 15 लाख लागत वाले विस्तृत प्रारूप वाली योजना पहले ही पारित की गई है। मंगलवार को स्थल निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर ने मौके पर मौजूद गौशाला कमेटी के सचिव सुरेश सिंघानिया और रवि गोयनका तथा अन्य को स्वीकृत योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पिंजरा पोल गौशाला महात्मा गांधी जी के चंपारण सत्याग्रह आंदोलन से जुड़ा एक ऐतिहासिक स्मारक है। इसके साथ ही श्रीमती सिकारिया ने बताया कि गौशाला मार्केट के प्रवेश द्वार के दोनों छोर पर बने खंबों का सौंदर्यीकरण के साथ वहां प्रतीक रूप में गांधी जी के दो चरखे स्थापित किए जायेंगे। जिसको सीसे को चादर के अंदर सजाया जाएगा।प्रतिमा स्थल को स्मारक रूप में विकसित करने के लिए मार्बल और टाइल्स का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावें स्मारक स्थल पर सुंदर लाइटिंग और ग्रील के अंदर नया फ्लावर बेड बना का फूल लगाए जाएंगे। इस योजना को स्वीकृति दिलाने के लिए महापौर का आभार व्यक्त करते हुए गौशाला संचालन समिति के सचिव सुरेश सिंघानिया ने कहा कि हमारी महापौर गरिमा देवी सिकारिया की सोच शुरू से ही विकासवादी होने के साथ नगर निगम क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहरों के सुरक्षा और संवर्द्धन के प्रति संवेदनशील रही है। मौके पर कनीय अभियंता मनीष कुमार, रवि गोयनका इत्यादि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’