Gandhi Jayanti : जब महात्मा गांधी के सामने कैलन बैक को अपनी रिवाल्वर फेंकने के लिए होना पड़ा था मजबूर 

नीरज कुमार 

दक्षिण अफ्रीका में गाँधी जी के साथ उनके जर्मन मित्र कैलनबैक रहते थे | गांधी जी के प्रयोगों में वे बराबर साथ थे | उन्हीं दिनों हुआ कुछ ऐसा था कि किसी गलतफहमी के कारण कुछ भोले-भाले पठान गांधी जी से नाराज हो गए | लोगों ने भी भड़का दिया तो वातावरण गर्म हो उठा | लगा, वे पठान किसी भी समय गांधी जी पर हमला कर सकते हैं | कैलनबैक को भी यह बात मालूम हुई | तबसे वे बराबर गांधी जी के साथ रहने लगे | गांधी जी को मालुम था न हो इस तरह, जहां भी गांधी जी जाते, वे भी साथ हो लेते |
एक दिन दफ्तर से बाहर जाने के लिए गांधी जी कोट पहन रहे थे | कैलनबैक का कोट भी पास ही टंगा था | गांधी जी ने देखा कि उनकी जेब ज्यादा ही भारी है |  उन्होंने जेब देखा तो उसमें रिवाल्वर था | उन्होंने कैलनबैक को बुलाया, “यह रिवाल्वर अपनी जेब में किसलिए रखते हैं आप ?”
कैलन बैक हतप्रभ ! लज्जित से बोले, “कुछ नहीं, ऐसे ही |”
गांधी जी हंस पड़े, “रस्किन और टालस्टाय की पुस्तकों में क्या कहीं ऐसा लिखा है कि बिना कारण रिवाल्वर जेब में रखी जाए ?”
कैलन बैक और भी शर्मिंदा हुए | बोले, “मुझे पता लगा है कि कुछ गुंडे आप पर हमला करने वाले हैं |”
“और आप उनसे मेरी रक्षा करना चाहते हैं |”
“जी हाँ, मैं इसीलिए आपके पीछे-पीछे रहता हूं |”
कैलन बैक को सुनकर गांधी जी खूब हँसे | बोले, “अच्छा, तब तो मैं निश्चिन्त हुआ ! प्रभु का दायित्व आपने ले लिया है न | जब तक आप जीवित हैं, मुझे खुद को सुरक्षित समझना चाहिए | वाह, मेरे प्रति स्नेह के कारण आपने प्रभु का अधिकार छीन लेने का खूब साहस किया |”
कैलनबैक तो एकदम से विचलित हो उठे | उन्हें अपनी भूल मालूम  हुई | गांधी जी फिर बोले, “किस सोच में पड़े हो ? यह भगवान के प्रति श्रद्धा के लक्षण नहीं हैं | मेरी रक्षा की चिंता मत करो वह काम सर्वशक्तिमान प्रभु का है | इस रिवाल्वर से आप मेरी रक्षा नहीं कर सकते |”
कैलन बैक ने वह रिवाल्वर फेंक दी और बोले, “मेरी भूल हुई मैं अब आपकी चिंता नहीं करूँगा |”

  • Related Posts

    “सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    भारतीय राजनीति में एक नया शास्त्र लिखा जा…

    Continue reading
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    जरूरी यह नहीं है कि हम हर ख्वाब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला