गायघाट लोजपा के नेताओं ने थामा राजद का दामन, विधायक ने दिलाई सदस्यता

 कहा:एनडीए में हो रहा था घुटन,सभी जाति को साथ ले चलने वाली पार्टी है राजद

 तेजस्वी में है उम्दा नेतृत्व क्षमता,2025 की सरकार बनाएगी राजद

दीपक तिवारी

मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट एनडीए परिवार को फिर झटका लगा है। लोजपा के नेताओं ने अब राजद की सदस्यता ग्रहण की है। गायघाट प्रखंड के भूसरा में आयोजित “मिलन समारोह” की अध्यक्षता दहिला पटशर्मा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेश रंजन ने किया। मिलन समारोह में लोजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह,वार्ड सदस्य सत्येंद्र कुमार सिंह,विकास सिंह,आलोक सिंह, दिलीप राम,संजीव कुमार सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारधारा से प्रभावित होकर गायघाट विधायक निरंजन राय की मौजूदगी में राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता ग्रहण किया। सभी लोगों को फूल माला और अंग वस्त्र पहनाकर राजद प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ ने सदस्यता ग्रहण करवाया। समारोह को संबोधित करते हुए गायघाट विधायक निरंजन राय ने कहा कि राजद “ए टू जेड” की पार्टी है। राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव “ए टू जेड” को साथ लेकर चलने वाले एक वाहिद नेता हैं, जो समान रूप से सबके उत्थान और विकास के लिए काम करते हैं। मिलन समारोह को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से जिला राजद प्रवक्ता अरविंद राय, जिला महासचिव फूलबाबू राय, प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश राय,रौशन सिंह,परशुराम राम,प्रेमशंकर सहनी, डॉ. सुरेंद्र राय,मोहन यादव,पंसस ललिता देवी, वार्ड सदस्य रंजू देवी, विजय कुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!