फर्जी मुकदमों के खिलाफ मोर्चा – सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ. ए.पी. सिंह से मिले संपादक राजीव शुक्ला

नई दिल्ली। पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बढ़ते दबाव और पत्रकारों पर हो रहे फर्जी मुकदमों के बीच स्वतंत्र प्रभात अखबार के संपादक राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ए.पी. सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर गंभीर चर्चा हुई। संपादक राजीव शुक्ला ने बातचीत के दौरान स्पष्ट कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। सच और निष्पक्ष खबरें प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को न केवल राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव का सामना करना पड़ता है बल्कि उनके खिलाफ फर्जी और बेबुनियाद मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “यह प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। अगर पत्रकार ही भय और दबाव में काम करेंगे तो समाज में सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी।”राजीव शुक्ला ने इस बात पर भी जोर दिया कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ तभी मजबूत रह सकता है जब पत्रकार स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से अपना दायित्व निभा सकें। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हो रहे हमले न केवल उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर प्रहार हैं बल्कि यह पूरे समाज की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. ए.पी. सिंह, जो कई हाई-प्रोफाइल मामलों में अपनी बेबाक पैरवी के लिए भारत में जाने जाते हैं, उन्होंने इस विषय चिंतन करते हुए मुद्दे को गंभीर मानते हुए आश्वासन दिया कि पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए कानूनी स्तर पर ठोस पहल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि “पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं। यदि उन्हें डराकर या मुकदमों में फंसा कर दबाया जाएगा तो यह संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ होगा। आने वाले समय में हम ऐसी कानूनी रणनीति पर काम करेंगे, जिससे पत्रकारों को न्याय और सुरक्षा मिल सके।” इस मुलाकात में पत्रकारों के लिए एक विशेष सुरक्षा तंत्र तैयार करने, फर्जी मुकदमों पर रोक लगाने, पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता और मीडिया कर्मियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने जैसे कई अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। चर्चा इस बात पर भी हुई कि पत्रकारों को न्यायिक स्तर पर राहत दिलाने के लिए किस प्रकार से ठोस याचिकाएँ दायर की जा सकती हैं।राजनीतिक और सामाजिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि सुप्रीम कोर्ट स्तर पर इस मामले में पहल होती है तो यह देशभर के पत्रकारों के लिए एक बड़ी राहत होगी। इससे न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता को नई दिशा मिलेगी बल्कि मीडिया जगत को भी मजबूती प्रदान होगी। विश्लेषकों का यह भी मानना है कि यह पहल एक नजीर साबित होगी और भविष्य में पत्रकारों पर हो रहे अन्यायपूर्ण मुकदमों को रोकने में मदद करेगी।यह मुलाकात न सिर्फ पत्रकारों के लिए उम्मीद की किरण है, बल्कि यह लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में भी एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकती है। आने वाले समय में इस बातचीत का असर मीडिया जगत पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकता है

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    • By TN15
    • June 22, 2026
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 22, 2026
    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार