भारत के इस मंदिर मे काली माता को चढ़ाया जाता है फ्राइड राइस और चाउमिन का प्रसाद

कोलकाता – क्या आप जानते है हमारे देश में एक ऐसा मंदिर भी है जहां माता को बर्फी,लड्डू,और फल-फ्रूट नहीं बल्कि फ्राइड राइस,मनचूरियन और चाउमिन का प्रसाद चढ़ाया जाता है। अगर नहीं तो आज की इस पोस्ट में हम आपकों ऐसे ही एक अनोखें मंदिर के बारे में बताने जा रहे है तो पोस्ट को आखिरी तक पढ़ियेगा…

दरअसल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बहुत ही अलग मंदिर है, जहाँ पुजारी आपकी नियमित मिठाई को प्रसाद के रूप में नहीं चढ़ाते हैं, ये मंदिर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के टंगरा क्षेत्र में स्थित मशहूर ‘चाइनीज काली मंदिर’ के नाम से जाना जाता हैं। इस मंदिर में श्रद्धालु काली मां को भोग के रूप में नूडल्‍स और चॉप्‍सी चढ़ाते हैं फिर उसे प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है। जिस जगह ये मंदिर है वह चाइना टाउन के नाम से मशहूर है। यहां की ज्यादातर आबादी तिब्बती है। कहा जाता है कि यहां पहले एक पेड़ के नीचे पड़े पत्थरों पर सिंदूर लगाकर पूजा की जाती थी. फिर बाद में मंदिर बना दिया गया और मां काली की प्रतिमा स्थापित कर दी गई. इस मंदिर का इतिहास 60 साल पुराना बताया जाता है।

हिंदू धर्मावलंबियों के अलावा चाइनीज लोग भी दिख जाएंगे। दरसअल एक दिन अचानक एक चीनी लड़के की तबियत खराब हो गई। उसके बचने की बहुत कम संभावना थी। कुछ समय बाद लड़के के माता पिता ने उसके स्वास्थ्य को लेकर माता से प्रार्थना की और माता काली की श्रद्धापूर्वक ढंग से पूजा की। माता की पूजा के बाद लड़का पूरी तरह स्वस्थ हो गया। इससे उसके मां बाप काइस मंदिर में आपको फी खुश हुए और उन्होंंने वहां पर चाइनीज काली माता के मंदिर का निर्माण करवाया। तब से इस मंदिर में कई चीनी लोग आकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। यही नहीं मंदिर के भीतर कई चीनी पुजारी भी हैं। यहां पर आए भक्तों को प्रसाद के रूप में चॉप्सी और चाउमीन दिया जाता है। इस मंदिर में जो भक्त आते हैं वे मंदिर के भीतर हाथ से बने एक पेपर को जलाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और बुरी आत्माएं उनसे दूर रहती हैं। अपने इसे अनोखेपन के कारण ये मंदिर विश्व भर में काफी चर्चित है।

 

Related Posts

इस होली में रंगों से अधिक मानवता को बचाने का संकल्प लें
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

साकेत बिहारी सिन्हा  इस वर्ष जब होली का…

Continue reading
होली : क्षमा, प्रेम और मेल-मिलाप का महापर्व
  • TN15TN15
  • February 28, 2026

**“होली है गिले-शिकवे मिटाने का, रूठे दिलों को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई