मोतिहारी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

 864 लोगों ने कराई जांच, लाचारों के लिए मुफ्त ऑपरेशन की पहल

मोतिहारी। मोतिहारी के मीना बाजार स्थित नवयुवक पुस्तकालय में भारतीय जनता पार्टी वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्री कृष्णा राजगढ़िया के सौजन्य से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मद्रास शंकर नेत्रालय की अनुभवी डॉक्टर वंदना केयाल और डॉक्टर अमर केयाल ने अपनी 30 सदस्यीय टीम के साथ सेवा प्रदान की। यह टीम बीरगंज के किरण आखाॅ अस्पताल से आई थी और आधुनिक उपकरणों के साथ सुबह 7:30 बजे मोतिहारी पहुंची।

शिविर में कुल 864 लोगों ने नेत्र जांच कराई, जिसमें से 368 ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 496 ने स्पॉट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से सेवा ली। जांच के दौरान कई मरीजों को गंभीर समस्याओं की पहचान की गई और उन्हें उचित परामर्श और दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं। शिविर के माध्यम से भविष्य में मोतियाबिंद के मुफ्त ऑपरेशन और रियायती दरों पर इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

इस आयोजन को सफल बनाने में उप महापौर श्री लाल बाबू, अधिवक्ता प्रदीप गिरि, बी के गार्डन के संजय जायसवाल, और अन्य गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा। हालांकि, नवयुवक पुस्तकालय में शौचालय की अनुपलब्धता ने टीम और मरीजों को असुविधा पहुंचाई। आयोजकों ने नगर निगम से जल्द शौचालय निर्माण की अपील की।

भविष्य में ऐसे और निःशुल्क शिविर लगाने की योजना है ताकि समाज में नेत्र स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की