चार संगठनों द्वारा रामनवमी पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

 शांति से सभी समुदाए मनाएं अपने -अपने पर्व

 

वैशाली। मोहन कुमार सुधांशु।

रामनवमी के मौके पर गोरौल मे चार संगठनों द्वारा अलग अलग निकाली जाएगी शोभायात्रा। बुधवार को गोरौल थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक मे इसकी जानकारी दी गयी। इर्द, चैती छठ ब्रत, रामनवमी और हनुमान जयंती सभी 12 दिनों के अंदर ही पड़ता है। बैठक मे उपस्थित दोनों समुदाय से अपने अपने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया गया। रामनवमी के मौके पर चार संगठन श्रीराम सेना, हिन्दू पुत्र संगठन, हिन्दू युवा संघ सगठन और ग्राम राम दल संगठनों के द्वारा शोभायात्रा निकाले जाने की जानकारी उनके प्रतिनिधियों द्वारा दी गयी। इन चारो संगठनों मे सभी मिलाकर सात से आठ हजार लोगो का प्रभातफेरी मे शामिल होने का अनुमान बतायी गयी है।सभी संघटनो ने अपने अपने रूट चाट भी बताया।सभी संगठनों से बी डी ओ उदय कुमार, अपर थानाध्याक्ष प्रशांत कुमार और अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह ने बताया की सभी संगठन लाईसेस के लिये आवेदन दे दे। अधिकारियो द्वारा यह भी बताया गया की कितने -कितने भोलनटीयर शोभायात्रा मे रखा जायेगा उसकी सूची भी प्रशासन को उपलब्ध करायी जाये।शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार की शरारत को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। डी जे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा, अपने दिये गये रूट के अलावे दूसरे रूट मे प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। इसकी जिम्मेवारी सभी चारो संगठनों के करताधर्ता की होंगी।उपसिथित लोगो से आग्रह किया गया की दोनों समुदाय आपसी भाईचारा के साथ अपने अपने पर्व को मनाये और शांति ब्यबस्था का ख्याल रखे। सरकारी पोल पर कोई भी समुदाये धार्मिक झंडा नहीं लगाये और किसी भी धर्म की भावना को ठेस पहुंचने के लिये उसके धार्मिक स्थल पर झंडा नहीं लगाये। ऐसे मे धार्मिक उनन्माद फैलने की संभावना बनी रहती है। इसका ख्याल भी आप सबो को रखनी होंगी। बैठक मे स्थानीय प्रशासन के अलावे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार जिला जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष त्रिविक्रम कुमार, अशोक कुमार सिंह, मुखिया शिवशंकर कुमार सुमन, राजेश कुमार, बैधनाथ राम, जिला पार्षद रूबी कुमारी, सुमन गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह,मो वसीम, मो मोईन, मो मयूर, मो सैफुल सहित अन्य लोग शामिल थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश