बिहार में बनेंगे चार नए बैराज, बाढ़ से मिलेगी मुक्ति

 60 साल से ज्यादा का हुआ कोसी डैम

 पटना। बाढ़ की वजह से बिहार परेशान है। चारों तरफ पानी ही पानी है। बिहार के आधे से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में है। नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बाढ़ की वजह से लोग पलायन को मजबूर हैं। केंद्र और राज्य सरकार लगातार बिहार में आई बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड पर है। मगर, इस बीच बिहार के लिए खुशखबरी भी है। बिहार को बाढ़ से बचने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से चार बैराज बनाने की अनुमति मिल गई है। ये बिहार के लिए किसी सौगात से काम नहीं है। माना जा रहा है कि इस बैराज के बनने से नेपाल से आने वाले फ्लैश वाटर को रोका जा सकेगा।
बिहार में बाढ़ की स्थिति से केंद्र और राज्य दोनों सरकार चिंतित हैं। ऐसे में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लोगों के लिए और राहत भरी खबर सुनाई। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से बिहार में चार बैराज बनाने की अनुमति मिली है। सम्राट चौधरी ने कहा कि अभी शुरुआती तौर पर हमें चार जगह पर बैराज बनाने की अनुमति मिली है।
उन्होंने बताया कि अभी जो बैराज है। उसकी लाइफ पूरी हो चुकी है। यह बैराज नेपाल की तरफ है। मगर, भारत को एक बैराज भारत की तरफ बनाना चाहिए। जिसके लिए अनुमति मिली है। दो दिन पहले सम्राट चौधरी ने जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील से मुलाकात करने दिल्ली गए थे। उनसे बातचीत कर लौटने के बाद बिहार के लोगों को खुशखबरी सुनाई। सम्राट चौधरी ने बताया की जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील से मुलाकात के बाद उन्हें चार बैराज की फिलहाल अनुमति दी गई।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया की नेपाल के साइड जो कोसी बैराज है। इसकी लाइफ 25 वर्ष थी। लेकिन इस बैराज ने 60 साल की उम्र पूरी कर ली है। ऐसे में बिहार को बाढ़ से बचाने के लिए भारत की तरफ एक नए बैराज बनाने की जरूरत है। जिसके लिए उन्होंने जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील से मुलाकात की।
सम्राट चौधरी ने बताया कि इन चार बैराज के अलावा एक नया बैराज बनाने की जरूरत बताई है। उन्होंने आग्रह किया है कि नेपाल की तरफ वाले बैराज की उम्र पूरी हो चुकी है ऐसे में एक नए बैराज की जरूरत भारत की तरफ है। सम्राट चौधरी ने बताया कि केंद्र की तरफ से इस आग्रह को सुना गया है, माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर भी सहमति बन जाएगी।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!