दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव

जहां एक तरफ कोरोना लोगों को डरा है वहीं अब ओमिक्रॉन का खतरा भी मंडराने लगा है जयपुर में दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| वहीं ओमिक्रॉन के भी दो केस की पुष्टि हुई है कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है. भारत में भी ओमिक्रॉन के दो केस सामने आए हैं|
इसी बीच राजस्थान के जयपुर में दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| बताया जा रहा है कि परिवार के 9 लोग 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे. परिवार के सदस्यों में से माता-पिता और उनकी 8 साल और 15 साल की दो बेटियां संक्रमित पाई गई हैं|
सबसे बड़ी चिंता की ये बात है कि इन लोगों के संपर्क में आए 12 लोगों में से 5 सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| आपको बता दें कि ओमिक्रॉन का पहला केस दक्षिण अफ्रीका में मिला था. ऐसे में ओमिक्रॉन को देखते हुए सभी को आइसोलेशन में रखा गया है| सभी की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई गई है|
हालांकि, अभी रिपोर्ट नहीं आई है| रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी, कि कोरोना के कौन से वेरिएंट से संक्रमित हैं. हालांकि, सभी वयस्कों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं और किसी भी सदस्य में कोई लक्षण नहीं है. भारत में भी शुक्रवार को ओमिक्रॉन की दस्तक हो गई है|
कर्नाटक में ओमिक्रॉन के दो केस मिले हैं| इनमें से एक 66 साल के बुजुर्ग हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं जबकि दूसरा शख्स एक स्वास्थ्यकर्मी है|  हालांकि दोनों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं.

Related Posts

सरकारी कवि कहने पर भड़क गईं Anamika Jain Amber, हेटर्स को खूब सुनाई! | Podcast | The News15

Continue reading
Opration Sindoor: Pakistan के सपोर्ट में आए China और Türkiye, तो Israel ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?