पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर चौक का हुआ शिलान्यास, महापुरुषों के नाम पर चौराहों का होगा सौंदर्यकरण

बिजनौर । पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर नगर पालिका परिषद ने रानी अहिल्याबाई होलकर चौक बनाने के लिए शिलान्यास कर विधिवत पूजन किया। चौक शिलान्यास का पूजन विधिविधान से पालिकाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह व भाजपा नेता डॉ बीरबल सिंह ने पालिका स्टाफ के साथ किया।

नगर के प्रमुख चौराहे रामलीला मैदान के पास मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत रानी अहिल्याबाई होलकर चौक का शिलान्यास विधिवत रूप से किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह, ईओ विकास कुमार,भाजपा नेता डॉ बीरबल सिंह, अवर अभियंता सिविल यशवंत सिंह, जलकल गौरव शर्मा, भाजपा जिला मंत्री माया देवी पाल , चंद्रपाल सिंह, रामगोपाल सिंह, भूदेव सिंह चंदेल, अजय पाल, कृपाल सिंह, विकास अग्रवाल, सभासद सचिन गुप्ता ,नीरज शर्मा ,विजेंद्र सिंह ,अर्पित चौधरी, ज्ञानेंद्र चौधरी मौजूद रहे । पालिकाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद नगर के प्रमुख चौराहों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर रखकर विकास कार्य व सौंदर्यकरण करा रही है। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर एक मराठा शासिका थीं, जो मालवा क्षेत्र की शासक बनीं। वे अपने कुशल शासन, परोपकार, और समाज सुधार के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने राज्य में मंदिरों, घाटों, और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया और शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सामाजिक क्षेत्र में योगदान को देखते हुए ही नगर के प्रमुख चौराहे का नामकरण रानी अहिल्याबाई के नाम पर किया गया है।

 

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!