पूर्व सांसद बाहुबली रामा सिंह का तेजस्वी से मोहभंग

दीपक कुमार तिवारी 

वैशाली/शिवहर। लोकसभा चुनाव के बीच राजद को बड़ा झटका लगा है। तेजस्वी यादव को बड़ा झटका देते हुए पूर्व सांसद रामा सिंह ने राजद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने अपना इस्तीफा लालू यादव को भेज दिया है। रामा सिंह इस बार के लोकसभा चुनाव में वैशाली या शिवहर से चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव की ओर से उन्हें आश्वासन मिलने की बात कही गयी।

हालाँकि टिकट बंटवारे में रामा सिंह को राजद ने कहीं से उम्मीदवार नहीं बनाया। इसके बाद से ही उनके नाराज होने की खबर थी। इस बीच अब रामा सिंह के राजद छोड़ने की खबर है। रामा सिंह ने वर्ष 2014 में वैशाली से लोकसभा का चुनाव जीता था। उनकी पत्नी मौजूदा समय में महनार से विधायक हैं। रामा सिंह की पत्नी बीना सिंह ने वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर महनार से चुनाव जीती थी।

राजपूत जाति से आने वाले रामा सिंह की नाराजगी की खबरों के बिच उनके राजद छोड़ने की खबर को तेजस्वी यादव की पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बाहुबली छवि के रामा सिंह ने अपने सियासी सफर की शुरुआत रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा से की थी। महनार विधानसभा क्षेत्र में इनका अच्छा दबदबा माना जाता है।

रामा सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने एक बार फिर से लोजपा (रा) में जाने का मन बनाया है।चिराग पासवान से उनकी इसे लेकर बात भी हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि वे एक से दो दिनों में चिराग की पार्टी में शामिल हो जायेंगे दरअसल, महनार विधानसभा सीट भी हाजीपुर संसदीय सीट के अंतर्गत है।

चिराग पासवान इस बार हाजीपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में रामा सिंह अगर फिर से चिराग के साथ आते हैं तो यह हाजीपुर में चिराग के लिए स्थिति मजबूत करने वाली होगी। साथ ही राजद को यह बड़ा झटका होगा।ऐसे में हेलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह वाले लोजपा (रा) में रामा सिंह दिख सकते हैं।
रामा सिंह के राजद छोड़ने से कई सीटों पर राजद को झटका लग सकता है।

रामा सिंह के राजपूत जाति से आने से उनका इस जाति के एक बड़े वोट बैंक पर प्रभाव माना जाता है। वैशाली में वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में रघुवंश प्रसाद सिंह के खिलाफ मिली जीत के पीछे भी रामा सिंह के पक्ष में राजपूतों का समर्थन माना गया। ऐसे में रामा सिंह के राजद छोड़ने से वैशाली में राजद उम्मीदवार मुन्ना शुक्ला को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं शिवहर में भी रामा सिंह का असर दिख सकता है।

  • Related Posts

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    राज्यसभा में पेपर लीक रोकने वाले बिल पर…

    Continue reading
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    • By TN15
    • July 30, 2026
    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’