सड़कों के जीर्णोद्धार कराने की मांग को लेकर डीएम से मिले पूर्व मंत्री

 मुजफ्फरपुर। जिले के कांटी क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक जर्जर सड़कों की मरम्मती की मांग को लेकर गुरुवार को पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में जिला अधिकारी से मिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल। जिलाधिकारी से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन सौंप कर उनसे जर्जर सभी सड़कों का शीघ्र जीर्णोद्धार करने का मांग किया।
जिलाधिकारी ने सभी सड़कों पर प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत चर्चा कर उन जर्जर सड़कों का शीघ्र जीर्णोद्धार कराने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मैं शीघ्र ही कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग से इन सड़कों की स्थिति का प्रतिवेदन प्राप्त कर प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग को पत्र लिखकर शीघ्र सड़कों का जीर्णोद्धार करने का आग्रह करेंगे। जिलाधिकारी से मिलने के बाद पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा की स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपेक्षा के कारण क्षेत्र के कई प्रमुख सड़क जर्जर होकर खंडहर बन गया है । यदि शासन इन सड़कों का शीघ्र जीर्णोद्धार नहीं कराएगी तो मैं पार्टी के झंडा व प्रभावित जनता के साथ सड़क निर्माण के लिए सड़क पर उतरेंगे ।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में जिन सड़कों की चर्चा है उसमें नरसंडा पकड़ी, शेरना से कुशी हरपुर रमणी, कोल्हुआ चौक से हरी साह चौक , बैरिया जगदंबा नगर सड़क, सदादपुर चौबे टोला से बैरिया गुमटी, भेड़िया शिव शंकर चौक से मधुकर छपरा, साईन सेतिहारी से साईन राम राय , छपरा काली मंदिर से कपरपुरा स्टेशन , बैरिया रेलवे गुमटी से चक मुरमुर, दामोदरपुर पुल से सेरुकाही, रकशा चौक से गोपालापुर बाजार , साईन नीम चौक से साईन पट्टी बंगरा पासवान टोला, रोशनपुर कांटा से पानापुर हनुमान मंदिर, पानापुर हनुमान मंदिर से बंगड़ी पेठिया , बड़कागांव मानसरोवर चौक से झिटकाही , छपरा हरि सिंह हाई स्कूल से कलवारी , एन एच 28 दलित बस्ती ढ़ेमहां मोड़ से रामपुर, रकशा चौक से गोपालापुर बाजार आदि प्रमुख है।
जिलाधिकारी से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री अजीत कुमार के अलावा दिनेश कुमार सिंह, अजय कुमार मिश्रा, रामनाथ भगत, शंकर भगत कुशवाहा, हरि किशोर बैठा, नीरज कुमार, सोनू कुमार, प्रभात कुमार, अखिलेश ठाकुर ,पवन ठाकुर , प्रभाकर चौधरी, मंकू पाठक आदि प्रमुख थे।

  • Related Posts

      भरत तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, CM बोले- ‘भोजपुर में एक…’
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी…

    Continue reading
    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के मुंगेर जिले में अलग-अलग गंगा घाटों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र में पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, भिवंडी पुलिस ने हिरासत में लिए 3 आरोपी

    • By TN15
    • June 27, 2026
    महाराष्ट्र में पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, भिवंडी पुलिस ने हिरासत में लिए 3 आरोपी

    मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल बरामद, साजिश की आशंका  

    • By TN15
    • June 27, 2026
    मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल बरामद, साजिश की आशंका  

    69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास सीएम योगी ने किया

    • By TN15
    • June 27, 2026
    69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास सीएम योगी ने किया

    समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की जगह अब पढ़ाया जाएगा इमरजेंसी और एसआईआर! 

    • By TN15
    • June 27, 2026
    समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की जगह अब पढ़ाया जाएगा इमरजेंसी और एसआईआर! 

    राम मंदिर मामला : अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोप, SIT को मिली शिकायत, जांच की मांग

    • By TN15
    • June 27, 2026
    राम मंदिर मामला : अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोप, SIT को मिली शिकायत, जांच की मांग

    मृत्युभोज में घी के मालपुए न बनाने पर 43 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, हुक्का-पानी बंद

    • By TN15
    • June 27, 2026
    मृत्युभोज में घी के मालपुए न बनाने पर 43 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, हुक्का-पानी बंद