पुष्कर के परिजन से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार

 -शोकाकुल परिवार को बंधाया ढ़ाढ़स

-कहा:हर हालत में पीड़ित परिवार को दिलाएंगे न्याय।
-अपराधियों की गिरफ्तारी एवं परिजनों की सुरक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से परिजनों के साथ मिलेंगे पूर्व मंत्री।

मुजफ्फरपुर। राज्य के पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार मंगलवार को क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव पहुंचे, जहां अपराधियों के गोली का शिकार हुए पुष्कर के परिजनों से मिले एवं उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया। उन्होंने इस घटना को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए समाज के लिए अपुर्णिय क्षति बताया। इस अवसर पर स्वर्गीय पुष्कर की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण करने के लिए प्रार्थना भी किया । शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे इलाके के सैकड़ो लोगों के बीच श्री कुमार ने पीड़ित परिवार को हर हालत में न्याय दिलाने का घोषणा किया।
विदित हो की 14 नवंबर को दिन के उजाले में अपराधियों द्वारा प्रखंड मुख्यालय में पुष्कर को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। घटना के 13 दिन बाद भी अभी तक कांड का उद्वेदन नहीं होने तथा संलिप्त अपराधियों के द्वारा परिजनों को मुकदमा उठाने का धमकी दिए जाने पर पूर्व मंत्री ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी अपराधी संलिप्त हैं उसे पुलिस तुरंत सलाखों के अंदर करें, नहीं तो हम इसके लिए परिजन व समाज के साथ सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने कहा की इस घटना को मैं चुनौती के रूप में स्वीकार किया हूं, न्याय दिलाने के लिए पुलिस महानिदेशक से लेकर सरकार व पार्टी फोरम पर भी इस मामले को मजबूती से उठाऊंगा।
श्री कुमार के साथ परिजन से मिलने वालों में भूमिहार ब्राहमण समाजिक फ्रंट के प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार, सुजीत कुमार, पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, गौतम सिंह, चुन्नू सिंह , मुखिया विनोद सिंह, अधिवक्ता अमर सिंह, रंजीत कुमार सिंह , राधा मोहन सिंह , गणेश सिंह , विवेक सिंह, विनोद सिंह, श्रीकांत सिंह, मोहन सिंह आदि प्रमुख थे।

  • Related Posts

    ‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला? 
    • TN15TN15
    • August 24, 2026

    संसद के मानसून सत्र में देरी और परिसीमन…

    Continue reading
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ये टोपी वालों को खुश करते हैं’, अयोध्या में अजय राय के मछली भोज आयोजन पर भड़के संत

    • By TN15
    • August 24, 2026
    ये टोपी वालों को खुश करते हैं’, अयोध्या में अजय राय के मछली भोज आयोजन पर भड़के संत

    UP में अखिलेश ने आप से गठबंधन किया तो खो देंगे कांग्रेस को !

    • By TN15
    • August 24, 2026
    UP में अखिलेश ने आप से गठबंधन किया तो खो देंगे कांग्रेस को !

    ‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला? 

    • By TN15
    • August 24, 2026
    ‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला? 

    सर्जियो गोर के दावों पर बोला भारत, ‘ट्रंप के व्यवहार को लेकर…’

    • By TN15
    • August 24, 2026
    सर्जियो गोर के दावों पर बोला भारत, ‘ट्रंप के व्यवहार को लेकर…’

    दिल्ली बारिश: 14 फ्लाइट डाइवर्ड, 100 से ज्यादा लेट, रेंग रहा ट्रैफिक

    • By TN15
    • August 24, 2026
    दिल्ली बारिश: 14 फ्लाइट डाइवर्ड, 100 से ज्यादा लेट, रेंग रहा ट्रैफिक

    प्रदर्शनकारियों के साथ आए CM विजय, रद्द कर दिया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट

    • By TN15
    • August 24, 2026
    प्रदर्शनकारियों के साथ आए CM विजय, रद्द कर दिया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट