जर्मनी, रूस, नाइजीरिया से पिंडदान करने गया पहुंचे विदेशी

 पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण

 गया। बिहार के गया में विश्व पितृपक्ष मेला 2024 चल रहा है। यहां पर पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए देसी ही नहीं, विदेशी भी पहुंच रहे हैं। जर्मनी, रूस, नाइजीरिया सहित कई अन्य देशों के लोग यहां आए हुए हैं। यहां आकर उन्होंने सनातन धर्म के अनुसार, अपने पूर्वजों का पिंडदान किया। इनमें कई ईसाई और मुस्लिम हैं, लेकिन सनातन धर्म से प्रभावित होकर वे पिंडदान कर रहे हैं।
देव घाट पर विभिन्न देशों से आई विदेशी महिला तीर्थ यात्रियों ने पिंडदान किया। विदेशी महिलाएं भी भारतीय परिधानों में थीं। पुरुषों ने धोती पहना हुआ था। इन्हें देखकर लग नहीं रहा था कि वे विदेशी हैं। गया में पूर्वजों को पिंडदान कर सभी बेहद प्रसन्न नजर आए।
स्थानीय पुरोहित लोकनाथ गौड़ ने कहा कि करीब 15 विदेशी तीर्थयात्री यहां पहुंचे हैं। देव घाट पर सभी ने पितरों का पिंडदान किया है। इन लोगों ने सनातन धर्म में विश्वास जताते हुए पिंडदान कर्मकांड किया है। कई लोगों ने अपने माता-पिता, तो कई ने बेटे और पत्नी को लेकर पिंडदान किया।
सनातन धर्म में इनका विश्वास बढ़ा है। यही वजह है कि इन लोगों ने पितृपक्ष मेला के दौरान पिंडदान किया है। नाइजीरिया के विष्णु ने बताया कि पिंडदान करने के लिए वह गया पहुंचे हैं। उनके साथ और भी कई मित्र आए हुए हैं। गया के पिंडदान के बारे में उन्होंने सुना था। ऐसी मान्यता है कि यहां पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और इसी सोच के साथ वह गया पहुंचे हैं।
गया में 17 सितंबर से पितृपक्ष मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 2 अक्टूबर तक चलेगा। यहां देशभर से लोग अपने पितरों को पिंडदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। एक आंकड़े के अनुसार, इस बार यहां पर करीब आठ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं।

  • Related Posts

    दक्षिण एशिया क्षेत्र के विकास के लिए भारत व पाकिस्तान के सौहार्दपूर्ण संबंध आवश्यक
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    भारत की अवधारणा हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में निहित…

    Continue reading
    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिले एडवोकेट राजेंद्र पंडित, विभिन्न सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

    • By TN15
    • August 4, 2026
    हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिले एडवोकेट राजेंद्र पंडित, विभिन्न सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

    एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन

    • By TN15
    • August 4, 2026
    एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन

    सीटू व अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर

    • By TN15
    • August 4, 2026
    सीटू व अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर

    दिल्ली में अशांति: पुलिस के बर्ताव की तुलना कभी भी विरोध कर रही भीड़ से नहीं की जा सकती

    • By TN15
    • August 4, 2026
    दिल्ली में अशांति: पुलिस के बर्ताव की तुलना कभी भी विरोध कर रही भीड़ से नहीं की जा सकती

    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    • By TN15
    • August 3, 2026
    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    • By TN15
    • August 3, 2026
    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!