संकल्प सभा की सफलता के लिए पूर्व मंत्री ने शुरू किया ‘निमंत्रण दो’ अभियान

 29 दिसंबर को कांटी के पानापुर हाई स्कूल में आयोजित होगी सभा

मुजफ्फरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली संकल्प सभा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने शुक्रवार को ‘निमंत्रण दो’ अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कांटी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
श्री कुमार ने बगाही, सलेमपुर, मुस्तफापुर, मिठनसराय, कोठीयापुर, विजयी छपरा, दादर, बैकुंठपुरी, जगदंबा नगर, आवास नगर, श्रीराम नगर, चाणक्यपुरी, सदादपुर, छपरा, कलवारी, मधुबन समेत कई गांवों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह सभा अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का एक मंच है और इसे ऐतिहासिक बनाना सभी की जिम्मेदारी है।
इस अभियान में पूर्व मुखिया अशोक पासवान, मुखिया इंद्र मोहन झा, शंभू नाथ चौबे, राम जपु यादव, अनिल कुमार सिंह, साजन सहनी, लाल बाबू सहनी, शिवनाथ शाह, सरपंच पंकज सांवरिया समेत दर्जनों स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को संकल्प सभा में आने का निमंत्रण पत्र वितरित किया।
श्री कुमार ने कार्यकर्ताओं से संकल्प सभा को सफल बनाने के लिए संगठित प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सभा के जरिए क्षेत्र में एकता और विकास का संदेश दिया जाएगा।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?