फूड प्रोसेसिंग इन्वेस्टर मीट ने एग्रो इंडस्ट्री में बिहार की उभरती तस्वीर प्रस्तुत की

दीपक तिवारी 

पटना/नई दिल्ली। बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के परिपेक्ष्य में आयोजित फूड प्रोसेसिंग इन्वेस्टर मीट में देश दुनिया के बड़े निवेशकों ने न केवल भाग लिया बल्कि राज्य में निवेश की इच्छा भी जताई। राजधानी पटना के होटल ताज में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में और राज्य के उद्योग मंत्री श्री नीतीश मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही राज्य के मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीना व विभाग के शीर्ष अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में बिहार की बदलती तस्वीर के बारे में बात करते हुए, श्री चिराग पासवान ने कहा, “बिहार में अनंत संभावनाएं हैं जिसका पूर्ण इस्तेमाल करने के लिए सरकार तत्परता से काम कर रही है। विकसित भारत बनने का सपना साकार करने में बिहार की बड़ी भूमिका होगी, यदि हम यहां उपस्थित अवसरों का लाभ उठाने में सफल हुए। हमारा समाज तेजी से बदल रहा है, जिसमें प्रोसेस्ड फूड की मांग लगातार बढ़ने वाली है। ऐसे में इस क्षेत्र में निवेश का यह सबसे अच्छा समय है। बिहार बहुत सारे उत्पादों, जैसे लीची व मखान, का प्रमुख उत्पादक है, जिसका इस्तेमाल कर निवेशक अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं और किसानों की आय बढ़ाने के राज्य और केंद्र सरकार के प्रयासों में सक्रिय योगदान दे सकते हैं। केंद्र सरकार और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय बिहार और निवेशकों को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है।”
कार्यक्रम के अंत में श्री चिराग पासवान और श्री नीतीश मिश्रा ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया और उनके सवालों का उत्तर दिया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?