संत कबीर दास के आदर्शों का अनुसरण करें :भामडा

धारूवाला में कबीर दास जयंती पर हुआ भुइयार समाज धर्मशाला का उद्घाटन
संत कबीर दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
बिजनौर।
संत कबीर दास जी के 626 वे प्राकट्य दिवस पर गांव धारूवाला में भुइयार समाज धर्मशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दयाराम भामरा ने कहा कि संत कबीर साहब के आदर्शों को अपना कर समाज व राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने। इस मौके पर संत कबीर दास जी के अनुयायियों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया।
गांव धारूवाला में संत कबीर दास जी के 626 वे प्राकट्य दिवस पर भुइयार समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उप प्रबंधक बीएचईएल दयाराम भामडा कहा कि संत कबीर साहब के आदर्शों को जीवन में उतार कर ही समाज का भला हो सकता है। उन्होंने कबीर साहब के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर रालोद के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह ढाका ने कहा कि संत कबीर साहब ने समाज को आइना दिखाया तथा रूढ़िवादिता से लोगों को अलग किया। उनका स्मरण कर ही मानव सेवा की जा सकती है।‌ चौधरी ब्रजवीर सिंह ने कहा कि कबीर साहब ने हर मानव के लिए कार्य किया है उनका अनुसरण कर राष्ट्र को आगे बढ़ाया जा सकता है। भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री केशव शरण भुइयार समाज की ओर से बनाई गई धर्मशाला ने समाज को आईना दिखाने का काम किया है।‌ कोषाध्यक्ष मास्टर तेजपाल सिंह भुइयार ने समाज के लोगों से बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। इस मौके पर भुइयार समाज धर्मशाला का उद्घाटन समाज के वरिष्ठ नेता ठेकेदार मेहर सिंह भुइयार व समाजसेवी मानसिंह भुइयार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर संत साहेब कबीर दास के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में धर्मशाला के प्रांगण में रालोद के पूर्व विधायक चौधरी सुखबीर सिंह व मेरठ से पधारे भुइयार समाज के प्रसिद्ध समाजसेवी अमरपाल सिंह भुइयार ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में मास्टर ज्ञान सिंह वीरेंद्र सिंह भुइयार , मानसिंह भुइयार, आचार्य नरेंद्र सिंह ,हुकम सिंह ,जयपाल सिंह, श्रीमती कमल लता, ज्योति लाल शर्मा, संजीव कुमार भुइयार, मास्टर संजय सिंह भुइयार, राहुल सिंह, टीकम सिंह, मास्टर कर्मेंद्र सिंह, भुइयार ,अमित सिंह, प्रधान सीताराम सिंह, जमील अहमद, भूपेंद्र कुमार, प्रशांत सिंह, गिरिराज सिंह, हरवंत सिंह, मनोज कुमार, हुकम सिंह ,जयपाल सिंह, अनीता रानी, रीता रानी, पंकज सिंह, रमा, रितु भुइयार, मास्टर संजय सिंह, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, प्रशांत सिंह, परम सिंह ,पीतम सिंह बलजीत शास्त्री, तेजपाल सिंह ओंकार सिंह मानसिंह भुइयार ,अमरपाल सिंह, सीताराम ,ब्रह्मपाल सिंह, राम अवतार सिंह, अंकुल सिंह, सनी सिंह ,सुदेश कुमार चंद्रायल, केशव शरण, तेजपाल सिंह, डॉ विजेंद्र सिंह आदि ने विचार रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सिंह तथा संचालन मास्टर ज्ञान सिंह व राजेंद्र कुमार भुइयार ने संयुक्त रूप से किया।

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

    Continue reading
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    तिब्बती नेता दलाई लामा के सम्मान समारोह में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला