दुर्घटना से बचाव के लिए फ्लाईओवरस की भी एक्सपायरी डेट होगी : गडकरी

द न्यूज़ 15

नई दिल्ली | केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में पुलों की मियाद यानि (पल कब तक टिकेगा ) डेट तय करने की बात करते हुए कहा है कि सरकार ने देश के सभी पुलों की सेहत और उम्र का पता करने के लिए नीति बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने शहरों में भूमि अधिग्रहण की समस्या को देखते हुए 3 या 4 मंजिला रोड बनाने की जरूरत पर भी बल दिया।

नितिन गडकरी के अनुसार मंत्रालय ने इंडियन ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है। इसके तहत देश के सभी पुलों की जानकारी को इकट्ठा किया गया है और उसके आधार पर देश के सभी पुलों की सेहत और उम्र के बारे में पता करने में काफी आसानी होगी।

गडकरी ने वैभव डांगे और नागपुर से संबंध रखने वाले सच्चिदानंद जोशी की किताब ‘बिल्डिंग ब्रिजेस- शेपिंग द फ्यूचर’ किताब का विमोचन करते हुए कहा कि वित्तीय ऑडिट के साथ-साथ निर्माण की गुणवत्ता का ऑडिट भी महत्वपूर्ण होता है।

गडकरी ने कहा कि समुद्र किनारे बनने वाले पुलों की ताकत और उम्र बढ़ाने के लिए इसके निर्माण में स्टेनलेस स्टील के उपयोग को लेकर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण में इस्पात और सीमेंट के इस्तेमाल को कम करने की वकालत करते हुए कार्बन स्टील और स्टील फाइबर जैसी सामग्रियों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया।

किताब के लेखक वैभव डांगे ने बताया कि इंडियन ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम में 1 लाख 27 हजार से ज्यादा पुलों की जानकारी है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आदेश पर कैसे देश के इन पुलों की सेहत और उम्र से जुड़े डाटा को इकट्ठा करने के बारे में किताब में बताया गया है।

Related Posts

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!
  • TN15TN15
  • March 11, 2026

नई दिल्ली। देश भर के करोड़ों किसानों के…

Continue reading
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

एक सहारा सबका सहारा सामूहिक उन्नति का नारा।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया