मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलवे गुमटी बंद करने से पहले बने फ्लाईओवर

 जिला पार्षद की मांग

मोहन कुमार सुधांशु

वैशाली। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेल खंड के गोरौल स्टेशन के पास स्थित रेलवे गुमटी संख्या 21 को बंद करने का निर्णय रेलवे द्वारा लिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुमटी के दोनों ओर घनी आबादी और विद्यालय होने के कारण स्थानीय निवासियों को इस निर्णय से गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला पार्षद रूबी कुमारी ने डीआरएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि गुमटी के बंद होने से स्थानीय बच्चों और आम जनता को 2 से ढाई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि यदि गुमटी को बंद करना आवश्यक है, तो पहले फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए।

डीआरएम ने आश्वासन दिया है कि गुमटी को बंद करने से पहले एक लाइट ओवरब्रिज का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आम जनता को सुविधा मिल सके। इस आश्वासन से क्षेत्रीय निवासियों को राहत की उम्मीद जगी है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?