Firozabad News : पीएमएसएमए में गर्भवतियों की प्रसव पूर्व हुई जांच

फिरोजाबाद । प्रत्येक माह की नौ तारीख को गर्भवतियों को गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व जांच सुविधाएं देने के उद्देश्य आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया।
सीएमओ डॉ डीके प्रेमी ने बताया कि जनपद में सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर चार सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। उन्होंने बताया कि पीएमएसएमए दिवस में द्वितीय तथा तिमाही वाली गर्भवतियों को विशेषज्ञ या एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया जाता है और प्रसव पूर्व सभी जांचें निशुल्क की जाती हैं।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ नरेंद्र का कहना है कि पीएमएसएमए दिवस में गर्भवतियों की प्रसव पूर्व हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन, बीपी के साथ अन्य जरूरी जांच निशुल्क की गईं। इसके साथ ही टिटनेस, डिप्थीरिया का टीका, आयरन, कैल्शियम तथा आवश्यक दवा वितरित की गईं।
जिला परामर्शदाता प्रदीप कुमार ने बताया की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर पीएमएसएमए दिवस में गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जाचें की गई तथा उच्च जोखिम वाली तीस से अधिक महिलाओं को चिन्हित किया गया। इस अवसर पर फलों के साथ-साथ बिस्कुट भी वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम वाली महिलाओं को माह की 24 तारीख को होने वाले मातृत्व दिवस क्लीनिक में परामर्श के साथ जांच की जाती हैं।
जिला संयुक्त अस्पताल की डॉ. प्रिया यादव ने बताया कि 60 से अधिक महिलाओं को परामर्श के साथ उनकी प्रसव पूर्व जांच की गई। काउंसलर सविता और रेनू ने बताया कि परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों में आईयूसीडी 26, अंतरा 17, माला इन 60 तथा 240 कंडोम के पैकेट वितरित किए गए। डॉ. नेहा शर्मा ने बताया कि पीएचसी उसायनी पर 12 से अधिक महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। लाभार्थी रश्मि जनपद निवासी ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती हैं उनकी सभी जाचें निशुल्क हुई हैं। आरती ने बताया केवल सात माह की गर्भवती हैं। उनको डॉक्टर ने दूध, साग-सब्जी, फल अधिक मात्रा में लेने तथा कैल्शियम, आयरन की गोली लेने के विषय में परामर्श दिया है।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज