Firojabad News : बेहतर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभा रही है मातृ वंदना योजना

माताओं के पोषण के लिए पीएमएमवीवाई योजना एक महत्वपूर्ण पहल- सीएमओ, सितंबर माह तक 66723 गर्भवती योजना का लाभ प्राप्त कर चुकी हैं, पीएमएमवीवाई से मिली राशि से गर्भावस्था के समय पोषण में नहीं आई कमी

फिरोजाबाद । माताओं और शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य और अच्छा पोषण प्रदान करने के साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई)प्रभावी रूप से मदद कर रही है। सितंबर माह तककुल 66723 गर्भवती योजना का लाभ प्राप्त कर चुकी हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने दी।
उन्होंने बताया किमातृ स्वास्थ्य में सुधार के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पहली बार गर्भवती हुई महिला को प्रोत्साहन राशि देकर गर्भस्थ शिशु और माता को पौष्टिक आहार और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित करना है।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. अशोक ने बताया कि यह योजना सरकारी सेवा से जुड़ी महिलाओं को छोड़कर पहली बार गर्भवती होने वाली सभी गर्भवती और धात्री को इस योजना का लाभ दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण कराने के साथ ही गर्भवती को प्रथम किस्त के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं। प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर दूसरी किस्त के रूप में (गर्भावस्था के छह माह बाद) 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर तीसरी किस्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाते हैं। यह सभी भुगतान गर्भवती के बैंक खाते में ही किये जाते हैं।
पीएमएमवीवाई के जिला कार्यक्रम समन्वयक मुसैब उद्दीन ने बताया कि एक से सात सितंबर तक आयोजित प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के दौरान 889 से ज्यादा गर्भवतियों ने पंजीकरण कराया।
पीएमएमवीवाई योजना के जिला कार्यक्रम सहायक समन्वयक अंबिका पांडे ने बताया आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड की छाया प्रति, बैंक या पोस्ट ऑफिस की खाता बुक की छाया प्रति तथा मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड जरूरी है।
योजना की लाभार्थी सोनम निवासी जनपद फिरोजाबाद ने बताया कि पीएमएमवीवाई से मिली राशि से उन्हें गर्भावस्था में खाने-पीने और डॉक्टर द्वारा बताए गए पोषण आहार को लेने में काफी सहूलियत मिली। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उन्होंने गुड़, भुने हुए चने, हरी सब्जियां तथा फलों का सेवन भरपूर मात्रा में किया। इससे उनका स्वास्थ्य गर्भावस्था में ठीक रहा। प्रसव के पश्चात भी उनका और बच्चे का स्वास्थ्य ठीक है। अन्य लाभार्थी वर्षा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एएनएम तथा डॉक्टरों की सलाह पर ही समय-समय पर डॉक्टरी जांच और खानपान का विशेष ध्यान दिया। पीएमएमवीवाई द्वारा मिली राशि से पोषण संबधी आहार लेने में सुविधा हुई।

  • Related Posts

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस