रेडिमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग,लाखों का मखल स्वाहा

इंद्री(सुनील शर्मा)
इंद्री के साथ लगते गांव फूसगढ़ में एक रेडीमेड की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया । दुकान मालिक को जैसे ही आग लगने का पता लगा तो उसने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 व इंद्री फायर ब्रिगेड को दी । इंद्री फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
दुकान मालिक प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव फूसगढ़ में उसकी पीके कांबोज इंटरप्राइजेज के नाम से रेडीमेड की दुकान है । मंगलवार अलसुबह किसी अनजान व्यक्ति ने उनके दुकान के ऊपर लगे बोर्ड पर लिखे नंबर पर फोन करके सूचना की दी कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है । मैं तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा की दुकान के अंदर भयंकर रूप से आग लगी हुई है । मैंने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड व डायल 112 को दी । फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । प्रमोद कुमार ने बताया कि इस आगजनी में लाखों रुपए का रेडीमेड कपड़ा, मशीन व फिटिंग का सामान जलकर राख हो गया जिससे उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है ।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए