अर्णब गोस्वामी के शो में ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर पैनलिस्ट से भिड़ गए फिल्ममेकर, बोले- आप गूगल करके आए हैं, मैं हकीकत बताऊंगा

अशोक पंडित ने कहा मैं एक कश्मीरी पंडित और फिल्ममेकर होने के नाते इस पूरे दौर से गुजरा हूं।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली।  विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में दिखाई गई कश्मीर पंडितों की कहानी इस वक्त बहस का विषय बनी हुई है। कुछ लोगों का मानना है इस फिल्म में सन् 1990 की सच्चाई दिखाई गई है, तो कई लोग कह रहे हैं कि ये महज प्रोपेगेंडा है।
रिपब्लिक टीवी पर अर्णब गोस्वामी की डिबेट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब पेनलिस्ट बनकर आए एक्टर और फिल्ममेकर आपस में भिड़ गए। इसका वीडियो रिपब्लिक टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि अशोक पंडित और शेहजाद खान फिल्म कश्मीर फाइल्स की कहानी को लेकर बहस करते नजर आ रहे हैं।
एक्टर शहजाद खान ने कहा कि इससे पहले भी कश्मीर के मुद्दों को लेकर फिल्में बनाई गई हैं। फिल्म को फिल्म के तरह ही देखना चाहिए। लेकिन इस फिल्म के बाद मैं देख रहा हूं लोग व्हाट्सएप पर या वीडियो के जरिए मुस्लिम को भला-बुरा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में ये सब घट रहा था, भाजपा ने उस वक्त की सरकार का पूरा समर्थन किया था।
इसके जवाब में अशोक पंडित ने कहा कि शहजाद साहब आप मेरे मित्र हैं, लेकिन आप गूगल करके काफी जानकारी लेकर आए हैं। मैं आपको हकीकत बताऊंगा। मैं एक कश्मीरी पंडित और फिल्ममेकर होने के नाते इस पूरे दौर से गुजरा हूं। ऐसा बोलना झूठ और कायरता की निशानी है। आप मेरे घाव पर नमक छिड़क रहे हैं, आपको कुछ पता नहीं हैं। जिस वक्त कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ, वो मैंने अपनी आंखों से देखा है। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। नेहा कॉल नाम की एक यूजर ने लिखा, ”मैं एक कश्मीरी पंडित हूं, जो फरवरी 1990 (7वां पलायन) में घाटी से पलायन कर गई थी। मेरी शादी एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुई है जो 18वीं सदी में प्रवास कर गया था। हम में से प्रत्येक #KashmirFiles है, जो पिछले 700 वर्षों में जो कुछ हुआ उसकी सामूहिक स्मृति है। शुक्रिया विवेक अग्निहोत्री।”

Related Posts

84 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की थी 9…

Continue reading
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’
  • TN15TN15
  • August 7, 2026

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चीनी ड्रैगन पर भारत का ‘मैप स्ट्राइक’! अरुणाचल की 27 जगहों के नाम बदलने से बीजिंग में क्यों मची खलबली?

  • By TN15
  • August 11, 2026
चीनी ड्रैगन पर भारत का ‘मैप स्ट्राइक’! अरुणाचल की 27 जगहों के नाम बदलने से बीजिंग में क्यों मची खलबली?

IPL स्टार अभिषेक पोरेल बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार, प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड किए!

  • By TN15
  • August 11, 2026
IPL स्टार अभिषेक पोरेल बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार, प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड किए!

Exclusive: FDA का Blinkit पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड!

  • By TN15
  • August 11, 2026
Exclusive: FDA का Blinkit पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड!

उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

  • By TN15
  • August 11, 2026
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

‘दावत में ज्यादा दे दिया…’, रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

  • By TN15
  • August 11, 2026
‘दावत में ज्यादा दे दिया…’, रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- ‘किसके आदेश पर…’

  • By TN15
  • August 11, 2026
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- ‘किसके आदेश पर…’