75 दिनों मे निपटैगा दाखिल-खारिज

भवेश कुमार

पटना। बिहार में जमीन की खरीद-फरोख्त के बाद नाम चढ़ाने के लिए अब 75 दिनों के अंदर आपको काम निपटाना होगा। इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पिछले साल लागू किये गए फीफो सिस्टम को और सख्त कर दिया है। इसके तहत अब सम संख्या वाले आवेदनों को अंचलाधिकारी और विषम संख्या वाले आवेदनों को राजस्व अधिकारी देखेंगे।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने बुधवार को जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि वे अपने स्तर से देखें कि दिशा निर्देशों के अनुसार दाखिल-खारिज के आवेदनों का निबटारा हो रहा है या नहीं।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पिछले साल एक मार्च को फीफो (पहले आओ पहले पाओ) सिस्टम लागू किया था। इसके तहत जमीन के दाखिल -खारिज के लिए आवेदन जमा करने की तारीख के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले आवेदनों के निपटारे में देरी होती थी और लोग परेशान रहते थे।

फीफो सिस्टम लागू होने से आवेदनों के निपटारे में तेजी आई है। अब विभाग ने इसे और प्रभावी बनाने के लिए नया आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार, दाखिल -खारिज के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को अपने आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे। दस्तावेजों की जांच के लिए अंचल अधिकारी संबंधित राजस्व कर्मचारी को आवेदन भेजेंगे।

राजस्व कर्मचारी तीन कार्य दिवस में रिपोर्ट करेंगे कि आवेदन में दिए गए दस्तावेज सही हैं या नहीं। अगर दस्तावेजों में कोई त्रुटि है तो अंचलाधिकारी 24 घंटे के भीतर उसे सुधार के लिए आवेदक को वापस कर देंगे। इसके लिए सॉफ्टवेयर में भी व्यवस्था की गई है। अगर 24 घंटे के भीतर त्रुटिपूर्ण आवेदन में सुधार नहीं किया जाता है तो वो आवेदन रैयत के लॉगिन में वापस चला जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दाखिल-खारिज के किसी भी आवेदन का 75 दिनों के भीतर निपटारा हर हाल में हो जाना है।

ऑनलाइन भुगतान के दौरान जमीन लगान के लिए कुछ लोग ज्यादा पैसे जमा कर देते हैं। ऐसे में अब उन पैसों की वापसी भी की जाएगी। विभाग ने इसके लिए भी बुधवार को अलग से आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, अगर आपसे भी जमीन लगान के लिए ज्यादा पैसे कट गए हैं, तो उसकी वापसी उसी खाते में की जाएगी, जिससे आपने भुगतान किया था।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?