दो बंदरों की लड़ाई ने रोक दी ट्रेनों की रफ्तार

 एक केले के कारण स्टेशन पर कांड हो गया

दीपक तिवारी

समस्तीपुर(बिहार)। बिहार के समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को एक अजीबोगरीब वाकया हुआ। प्लेटफार्म नंबर 4 पर दो बंदरों के बीच केले को लेकर भयंकर झगड़ा हो गया। एक बंदर किसी यात्री से केला छीनकर ले गया, तो दूसरे बंदर को यह रास नहीं आया। दूसरे बंदर ने भी केला पाने की कोशिश की, जिससे दोनों में झड़प शुरू हो गई।
इस लड़ाई में एक बंदर ने गुस्से में टोकरी उठाकर दूसरे बंदर पर फेंक दी। यह टोकरी गलती से ट्रेन के ओवरहेड तार पर जा गिरी। ओवरहेड तार वह तार होता है जो ट्रेन को बिजली सप्लाई करता है। टोकरी के लगने से तार में शॉर्ट सर्किट हो गया और तार टूटकर ट्रेन की बॉगी पर गिर गया।शॉर्ट सर्किट होने से बिजली सप्लाई बंद हो गई और ट्रेनों का परिचालन रुक गया। इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने टूटे तार की मरम्मत की और करीब एक घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू किया जा सका।
इस घटना से बिहार संपर्क क्रांति समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया। तार को दुरुस्त करने के बाद ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि दो बंदरों की लड़ाई में शॉर्ट सर्किट हो गया था।
बताया जाता है कि जंक्शन के आसपास फल और खाने-पीने की दुकानें होने के कारण वहां बंदरों की संख्या काफी अधिक है। ये बंदर अक्सर प्लेटफार्म पर उत्पात मचाते रहते हैं। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने बंदरों को पकड़कर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वे फिर से प्लेटफार्म पर लौट आए।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’