बावन वसंत पार

राजेश बैरागी
जिंदगी की जद्दोजहद ऐसी रही कि बावन कोस चलने का पता ही नहीं चला। जीवन पथ चाहे जितना सीधा हो, उसपर चलने का परिश्रम तो करना ही पड़ता है। यदि सीधा न हो तो?तब परिश्रम बढ़ जाता है। ऐसा पथ अनुभवों की चलती-फिरती पाठशाला बन जाता है।बाल अवस्था को जीवन का सबसे सुंदर भाग माना गया है।रोते हुए को दुलारने वाले,भूख से पहले खाना खिलाने वाले और चाहे जितना ग़लत हो जाए, हमेशा दोष और दंड से परे रहने की अवस्था यही है। हालांकि कुछ अभागों को माता-पिता या निकटतम परिजनों की असमय मृत्यु से बाल काल भी कष्टमय हो जाता है। मेरी समझ में जीवन का स्वर्णकाल यौवन होता है जब हम हर बात के लिए खुदमुख्तार होते हैं। मैंने जवान होते ही घर की व्यवस्थाएं अपने हाथ में लीं और कुछ खराब व्यवस्थाओं को उसी दिन चलन से बाहर कर दिया। मुझे ऐसा लगा जैसे 1993 में मुलायम सिंह यादव ने के डी सिंह बाबू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही नकल अध्यादेश को खारिज कर दिया था। पिताजी के अनुभवी नेतृत्व में आगे बढ़ते हुए पीछे छूट रहे जीवन के आनंद को देखने का अवकाश नहीं था। परंतु जैसी जीवनचर्या होती है,हम उसी में दुखी या आनंदित रहने लगते हैं। जवानी व्यय होने के तत्काल बाद बुढ़ापा नहीं आता जैसे सर्दी बीतते गर्मी नहीं आती। यह अवस्था अधेड़ युवावस्था कहलाती है। यह जीवन की सबसे अहम अवस्था है जब जवानी का जोश थमने लगता है, बचपन आंखों से ओझल हो चुका होता है, जिम्मेदारियों का बोझ सिर को थोड़ा सा झुका देता है और कुछ चिंताएं मानस पटल पर दस्तक देने लगती हैं। ऐसे में अपना जन्मदिन भी विस्मृत होने लगता है। इसलिए आज सुबह सवेरे जब साले साहब ने फोन कर जन्मदिन की बधाई दी तो याद आया कि हम पैदा भी हुए थे और जीवन के बावन साल गुजार भी चुके हैं।

Related Posts

कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

चरण सिंह  वक्फ संशोधन कानून बनने के बाद देशभर में विपक्ष और मुस्लिम संगठनों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। चाहे बिहार हो, महाराष्ट्र हो, प. बंगाल हो या फिर दिल्ली…

“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

शिक्षा या शिकारी जाल? पढ़ी-लिखी लड़कियों को क्यों नहीं सिखा पाए हम सुरक्षित होना? अजमेर की छात्राएं पढ़ी-लिखी थीं, लेकिन वे सामाजिक चुप्पियों और डिजिटल खतरों से अनजान थीं। हमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 5 views
 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 6 views
पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 7 views
कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 7 views
“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 7 views
शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 11 views
नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस