Fifa World Cup : अर्जेंटीना और फ्रांस के समर्थकों की लड़ाई में 17 साल के लड़के की मौत, फाइनल के बाद केरल में विजय जुलूस में हंगामा

आपस में भिड़ गये फ्रांस और अर्जेंटीना के फैंस

पुलिस के अनुसार फीफा वर्ल्ड कप के इस दिलचस्प मुकाबले में अर्जेेटीना ने फ्रांस को हरा दिया, जिसके बाद फैंस आपस में भिड़ गये। सूचना मिलने पर पुलिस वहं पहुंची। पुलिस ने बताया कि फ्रांस के फैंस अर्जेंटीना के प्रशंसकों द्वारा दिये गये तानों के बाद भड़क गये थे और दोनों ओर के लोग आपस में भिड़ गये। पुलिस ने बताया कि छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस अधिकारी के साथ भी की गई मारपीट, कोच्चि और तिरुअनंतपुरम में दो अलग-अलग घटनाओं

कोच्चि और तिरुअनंतपुरम में दो अलग-अलग घटनाओं में, अर्जेंटीना की जीत का जश्न मना रहे प्रशंसकों को नियंत्रित करते हुए दो पुलिस अधिकारियों पर कथित रूप से हमला किया गया। पुलिस से कहा कि कोच्चि में एक सिविल पुलिस अधिकारी तब भीड़ को हटा रहा था तब उसके साथ मारपीट की गई और उसे सड़क पर घसीटा गया। इस कारण यातायात भी बाधित हो गया था।

जुलूस में गई एक 17 साल के युवक की जान

तिरुवनंतपुरम के पास पोझियूर में एक सब इंस्पेक्टर पर स्क्रीनिंग फाइनल स्थल पर हमला किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर हंगामा करने वाले दो युवकों को हटाने के दौरान दरोगा पर हमला किया गया। पुलिस ने कहा कि कोल्लम में एक स्थानीय स्टेडियम से अर्जेंटीना के प्रशंसकों के जुलूस के दौरान एक १७ वर्षीय युवक अक्षय कुमार की मौत हो गई। यहां पर फाइनल मैच की स्क्रीनिंग की जा रही थी।

अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस में भड़का दंगा

वहीं फीफा फर्ल्ड कप में अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस में दंगा भड़क गया है। फाइनल मैच के बाद पेरिस और ल्योन में दंगे भड़क गये और फैंस ने खूब आतिशबाजी की। इस दौरान आगजनी की भी खबरें हैं। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस और वॉयर कैनन का इस्तेमाल किया।

  • Related Posts

    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    रिकी पोंटिंग ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026…

    Continue reading
    किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
    • TN15TN15
    • February 18, 2026

    स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार