गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, एक घायल

गुरुग्राम, गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात यहां गढ़ी गांव के पास सधराना रोड पर एक कार सड़क किनारे दीवार से टकराकर पलट गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सागर, जिबेक, नियाज खान, प्रिंस और जगबीर के रूप में हुई है।

घटना में हार्दिक तिवारी नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया।

पीड़ित एक शादी में शामिल होने के बाद गांव सधरना से गुरुग्राम शहर लौट रहे थे।

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा, “वे सभी सधरना गांव में एक शादी समारोह से आ रहे थे। यह दुर्घटना तेज गति और क्षतिग्रस्त सड़क का परिणाम थी। सभी पीड़ित शहर के एक निजी अस्पताल में काम करते थे। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।”

उन्होंने कहा, “घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।”

Related Posts

‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

Continue reading
अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन