सीएम के विकास यात्रा से बन्दरा की ‘फ़िज़ा’ में भी विकास का ‘एहसास’

क्षेत्र विकास की सपनों को लगा पंख, जुड़ाया लोगों का दिल

दीपक कुमार तिवारी

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में विकास यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्य को भी रफ्तार दी।जिले के अन्य नदी घाटों के साथ बंदरा प्रखण्ड के रतवारा ढोली घाट पर बूढ़ी गण्डक नदी पर आरसीसी पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।वहीं प्रखण्ड क्षेत्र में बड़गांव से शंकरपुर-सकरी तक सड़क निर्माण कार्य भी कराने की घोषणा की गई है।सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिले के अन्य निर्माण कार्यों के साथ इसे भी कराने का जिक्र किया गया है।इस कार्यों को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशनुमा उम्मीद बढ़ा है।
बंदरा वासियो के लिए बूढी गंडक नदी पर एक और पुल का सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है।इससे पहले क्षेत्र का ड्रीम पुल पिलखी पुल का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने ही किया था। समाजसेवी श्याम किशोर ने पुल निर्माण के लिए वर्षो से संघर्ष कर रहे लोगो की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लम्बे अरसे से कई बार आमरण अनशन और पत्राचार के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जा रहा था. पत्र भेज कर प्रगति यात्रा में शिलान्यास हेतु रतवारा ढोली घाट पर पुल निर्माण का आग्रह किया था. यह पुल का निर्माण इस क्षेत्र का काया कल्प कर देगी तथा किसान और मजदूर के लिए रोजगार का नया अवसर ले कर आएगा।वहीं सड़क निर्माण कार्य प्रखण्ड क्षेत्र के लिए लाइफलाइन साबित होगा।दोनों कार्यों से अंतर प्रखण्ड एवं जिला क्षेत्र की बड़ी आबादी को काफी जरूरी फायदा होगा।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?