हार के डर से मुहूर्त निकाल कर नामांकन कर रहे हैं  सीएम : चंद्रशेखर आजाद

द न्यूज 15 
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ रहे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। एक टीवी चैनल से हो रही बातचीत के दौरान चंद्रशेखर आजाद से पूछा गया कि क्या सीएम योगी अपनी जाति का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ रहे हैं तो इसका जवाब दिया।
आज तक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान रिपोर्टर के एक सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सरकारी मशीनों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर इन्होंने 5 साल काम किया है तो फिर इन्हें नामांकन में बीजेपी की पूरी फौज क्यों उतारनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुहूर्त निकाल कर सीएम नामांकन कर रहे हैं क्योंकि उनके अंदर डर है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुझे इस बात का डर है कि कहीं सीएम योगी आदित्यनाथ आपने पद और धनबल का दुरुपयोग करके मेरा नामांकन न रद्द करा दें। नामांकन रद्द कराने की शंका का क्यों है? इस सवाल पर आजाद ने कहा कि मैंने चुनाव आयोग को एक लेटर लिखा था। जिसमें मैंने वहां के एसएसपी के बारे में बताया था जो बीजेपी सांसद के दामाद हैं।  चंद्रशेखर आजाद से पूछा – राम मंदिर के पास घूमती है पूरी इकोनॉमी तो क्यों आपको दिक्कत है? इस सवाल पर भीम आर्मी चीफ़ ने इस अंदाज़ में दिया था जवाब
चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी पर आरोप लगाया कि क्षेत्र के बहुत सारे लोग मुझे फोन करके कहते हैं कि हम आप के समर्थन में आना चाहते हैं लेकिन अगर मुख्यमंत्री यह जान जाएंगे तो हम पर रासुका लगा देंगे। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने अपनी जाति के लोगों को वहां बैठाकर चुनाव जीतने का हथकंडा अपनाया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की ओर से काम किया गया है तो मुख्यमंत्री सही तरीके से चुनाव लड़े।
रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या मुख्यमंत्री अपनी जाति का इस्तेमाल करके चुनाव लड़ रहे हैं? भीम आर्मी चीफ ने कहा कि
मुख्यमंत्री अपने जाति के अधिकारियों और कर्मचारियों का इस्तेमाल कर रहे हैं और वह इसे करते आए हैं। सीएम योगी पर तंज कसते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह किसी भी मुहूर्त में नामांकन कराने लेकिन जीतने वाले नहीं हैं।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार